NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला एशिया कप 2024: चमारी अट्टापट्टू टूर्नामेंट में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं 
    अगली खबर
    महिला एशिया कप 2024: चमारी अट्टापट्टू टूर्नामेंट में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं 
    चमारी अट्टापट्टू श्रीलंका की दिग्गज खिलाड़ी हैं (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    महिला एशिया कप 2024: चमारी अट्टापट्टू टूर्नामेंट में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 28, 2024
    06:20 pm

    क्या है खबर?

    महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार पारी (61) खेली है।

    वह एशिया कप 2024 में 300 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की है और कई मुकाबलों में श्रीलंका को जीत दिलाई है।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही अट्टापट्टू की पारी और साझेदारी?

    अट्टापट्टू ने मैच में 43 गेंद का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 141.86 की रही।

    तीसरे विकेट के लिए इस खिलाड़ी ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ 63 गेंद में 87 रन जोड़ दिए। टीम को पहला झटका सिर्फ 7 रन के स्कोर पर लग गया था।

    इसके बाद दोनों ने मिलकर श्रीलंका की पारी संभाली। अट्टापट्टू पहले आराम से खेलीं फिर बड़े-बड़े शॉट्स लगाए।

    रन

    एशिया कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

    अट्टापट्टू एशिया कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से 5 मैच में 101.33 की औसत और 146.85 की स्ट्राइक रेट से 304 रन निकले हैं।

    उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119* रन रहा है।

    दूसरे स्थान पर शफाली वर्मा हैं। उन्होंने 5 मैच में 50 की औसत से 200 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने 5 मैच में 173 रन जड़े हैं।

    भारत

    भारत के खिलाफ कैसा रहा है अट्टापट्टू का प्रदर्शन?

    अट्टापट्टू ने भारत के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2009 में खेला था। उन्होंने 24 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 563 रन बनाए हैं। उनकी औसत 25.59 की रही है।

    उन्होंने 100.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* रन रहा है। वह 2 बार नाबाद भी रही हैं।

    अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा रन अट्टापट्टू ने भारत के ही खिलाफ बनाए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है अट्टापट्टू का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

    अट्टापट्टू ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2009 में भारतीय टीम के खिलाफ ही खेला था।

    उन्होंने अब तक 139 मुकाबले खेले हैं। इसकी 137 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 3,326 रन बनाए हैं।

    उनकी औसत 25.38 की रही है। उन्होंने 110.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह 6 बार नाबाद भी रही हैं।

    अट्टापट्टू 3 शतक और 12 अर्धशतक जड़ चुकी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    चमारी अट्टापट्टू
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक
    परेश रावल से पहले ये कलाकार अचानक हुए फिल्मों से बाहर, निर्माताओं को हुआ बड़ा नुकसान परेश रावल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    दूसरा वनडे: स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड स्मृति मंधाना
    दूसरा वनडे: हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मरिजान कप्प और लौरा वोल्वार्ड्ट ने दूसरे वनडे में लगाए शतक दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर  महिला क्रिकेट विश्व कप
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को हराया न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
    चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    चमारी अट्टापट्टू

    चमारी अट्टापट्टू एशिया कप टी-20 में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं, बनाए रिकॉर्ड्स श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा की कप्तानी में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    श्रीलंका की सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज श्रीलंका क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा GT से हो सकते हैं अलग, युवराज सिंह पर हो सकता है विचार- रिपोर्ट  आशीष नेहरा
    एशिया कप 2024: शफाली वर्मा ने नेपाल के खिलाफ खेली 81 रन की पारी, बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025