Page Loader
कैरेबियन प्रीमियर लीग: रहमानुल्लाह गुरबाज की ताबड़तोड़ पारी, गुयाना ने 10 ओवर में दर्ज की जीत
रहमानुल्लाह गुरबाज छा गए (तस्वीर:एक्स/@CPL))

कैरेबियन प्रीमियर लीग: रहमानुल्लाह गुरबाज की ताबड़तोड़ पारी, गुयाना ने 10 ओवर में दर्ज की जीत

Sep 08, 2024
12:30 pm

क्या है खबर?

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2024 के 10वें मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया किंग्स की टीम 14.3 ओवर में सिर्फ 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में गुरबाज की 47 रन की ताबड़तोड़ पारी के कारण वॉरियर्स सिर्फ 10 ओवर में मुकाबला जीत गए। उनके 4 बल्लेबाज ही पवेलियन लौटे। गुरबाज ने अपनी इस पारी में 7 शानदार छक्के जड़े।

ट्विटर पोस्ट

गुरबाज ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए 

पारी 

कैसी रही गुरबाज की पारी 

गुरबाज ने सिर्फ 19 गेंद का सामना किया और 47 रन बनाए। उनके बल्ले से चौका तो एक भी नहीं निकला, लेकिन उन्होंने 7 छक्के लगा दिए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 247.37 की रही। उनके अलावा टिम रॉबिन्सन ने 20 गेंद में 33 रन जड़े। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 165 की रही। दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 5.2 ओवर में 62 रन की साझेदारी हुई।

टी-20 क्रिकेट

कैसा रहा है गुरबाज का टी-20 करियर?

टी-20 क्रिकेट में गुरबाज ने अब तक 192 मुकाबले खेले हैं। इसकी 190 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 4,737 रन बनाए हैं। उनकी औसत 25.46 की रही है। उनके बल्ले से 2 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147.15 का रहा है। गुरबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141* रन रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए गुरबाज ने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2019 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

अंतरराष्ट्रीय

कैसा रहा है गुरबाज का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में गुरबाज ने अब तक 63 मुकाबले खेले हैं। इसकी 63 पारियों में उन्होंने 26.30 की औसत से 1,657 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.48 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा है। गुरबाज दुनिया की लगभग हर टी-20 लीग खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा हैं।