Loading...
केपटाउन टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका 329 रन पर हुई ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा रहा पहला दिन 
पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा (फाइल तस्वीर)

केपटाउन टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका 329 रन पर हुई ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा रहा पहला दिन 

Oct 27, 2026
09:52 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच तीसरे टेस्ट मैच का आगाज हो गया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 329 रन पर समाप्त हुई। टीम के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट लिए। ऐसे में आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

पहले दिन का लेखा-जोखा 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम (78), मार्केस एकरमैन (95) और डेविड बेडिंगहम (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

मार्को यानसन ने भी 52 रन बनाए, जबकि रेयान रिकेलटन ने 42 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 6 विकेट झटके। नाथन लियोन को 2 विकेट मिले, जबकि जोश हेजलवुड और कुपर कॉनॉली ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

विकेट

ऐसी रही स्टार्क की गेंदबाजी 

स्टार्क ने 16.3 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 72 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनकी इकॉनमी रेट 4.40 रही।

यह उनके टेस्ट करियर का 20वां 5 विकेट हॉल है। स्टार्क अब तक 110 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 26 की औसत से 457 विकेट ले चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका तीसरा 5 विकेट हॉल रहा। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 13 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में कुल 59 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

पारी

दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक, ऐसी रही उनकी पारी 

मार्करम ने 141 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 55.32 की रही।

वहीं, एकरमैन शतक से चूक गए। उन्होंने 94 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 101.06 की रही।

बेडिंगहम ने 80 गेंदों पर 50 रन बनाए, जबकि यानसन ने 71 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

ADVERTISEMENT

हॉल

मौजूदा तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा तेज गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में स्टार्क शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने 20 बार यह कारनामा किया है। कगिसो रबाडा 136 पारियों में 17 पांच विकेट हॉल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के जसप्रीत बुमराह 99 पारियों में 16 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड 151 पारियों में 15 बार 5 विकेट हॉल के साथ चौथे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT