कनाडा बनाम UAE: हर्ष ठाकर ने टी-20 विश्व कप में जड़ा अपना पहला अर्धशतक
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 20वें मैच में कनाडा क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हर्ष ठाकर ने UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा और UAE के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 40 गेंदों में पूरा किया। यह उनका टी-20 विश्व कप में पहला अर्धशतक है। उनकी इस पारी की बदौलत ही कनाडा की टीम 150/7 का स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही ठाकर की पारी और साझेदारी?
कनाडा को पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 रन तक 3 अहम झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए ठाकर ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया और नवनीत धालीवाल (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने श्रेयस मोव्वा (21) के साथ 33 रन की साझेदारी निभाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 41 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों से 50 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है ठाकर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
ठाकर ने साल 2019 में USA क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 52 मैचों की 40 पारियों में 25.13 की औसत और 122.68 की स्ट्राइक रेट से 779 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 53 रन का रहा है। वह 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 39 विकेट लेने में भी सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 का है।