LOADING...
क्या 16 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पाएगी श्रीलंका? जानिए जरूरी बातें 
श्रीलंका लगातार तीसरे मुकाबले में जीतना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

क्या 16 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पाएगी श्रीलंका? जानिए जरूरी बातें 

Feb 15, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 30वें मुकाबले में सोमवार (16 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सामना श्रीलंका क्रिकेट टीम से होगा। इस टूर्नामेंट में कंगारू टीम के खिलाफ श्रीलंका को आखिरी जीत साल 2010 में मिली थी। पिछले 16 सालों में दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है। ऐसे में आइए मैच के प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों पर एक नजर डाल लेते हैं।

हेड-टू-हेड

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी 

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2007 में खेला गया था। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच हो चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। उसने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 10 मैचों में सफलता मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है। मौजूदा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता और एक हारा है, जबकि श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन 

ऑस्ट्रेलिया टीम को पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वेे के खिलाफ बड़ी हार मिली थी। ऐसे में कंगारू टीम उस हार को भूलाकर आगे बढ़ना चाहेगी। टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस विश्व कप में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन।

Advertisement

टीम

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है श्रीलंका की टीम 

श्रीलंका इस विश्व कप में अपना शानदार फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। सुपर-8 चरण को देखते हुए यह मुकाबला काफी अहम है। श्रीलंका के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना होगा। संभावित एकादश: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना।

Advertisement

पिच

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। यहां नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलेगी। हालांकि, नजरें जमने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है और स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन रहा है और 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

जानकारी

कैसा होगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 16 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की 10 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का थोड़ा खलल पड़ सकता है।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

स्टोइनिस ने पिछले 8 मैचों में 161 रन बनाए हैं। रेनशॉ ने 5 मैचों में 121.21 की स्ट्राइक रेट से 120 रन अपने नाम किए हैं। श्रीलंका से कुसल ने पिछले 10 मैचों में 335 रन बनाए हैं। निसांका 10 मैचों 246 रन बनाने में सफल रहे हैं। एलिस ने 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार महेश ने 9 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में रात 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो-हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement