LOADING...
क्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार अफगानिस्तान को हरा पाएगी कनाडा? जानिए जरुरी बातें
अफगानिस्तान एक और जीत दर्ज करने को देखेगी (फाइल तस्वीर)

क्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार अफगानिस्तान को हरा पाएगी कनाडा? जानिए जरुरी बातें

Feb 18, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 39वें मुकाबले में गुरुवार (19 फरवरी) को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सामना कनाडा क्रिकेट टीम से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ कनाडा टी-20 प्रारूप के इतिहास में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। ऐसे में कनाडा की टीम यह मुकाबला जीतकर इतिहास रचना चाहेंगे। आइए मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य जरूरी बात जान लेते हैं।

हेड-टू-हेड

कनाडा के खिलाफ अफगानिस्तान का पलड़ा रहा है भारी 

दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए है। दोनों मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं। अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। उसे 2 मैच में हार मिली है। 1 मैच अफगानिस्तान ने UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ जीता था। कनाडा की टीम ने 3 मुकाबले खेले हैं और उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वह इस विश्व कप में अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेंगे।

प्लेइंग इलेवन

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है अफगानिस्तान की टीम 

अफगानिस्तान को पिछले मुकाबले में UAE के खिलाफ जीत मिली थी। इब्राहिम जादरान ने 53 रन की पारी खेली थी। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई 40 रन बनाए थे। इन दोनों खिलाड़ियों से एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में राशिद खान और मुजीब उर रहमान बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

Advertisement

संभावित

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है कनाडा की टीम 

कनाडा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 साल के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने शतकीय पारी खेली थी। इस खिलाड़ी से एक बार फिर टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम की गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वो बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मूव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हाइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल।

Advertisement

पिच

कैसी होगी चेन्नई की पिच? 

चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाज अगर अपनी नजरें जमा लें तभी बड़ा स्कोर बना सकते हैं। यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए नहीं देखे गए हैं। ऐसे में टीमों को संयम से खेलना होगा।

जानकारी

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? 

एक्यूवेदर के अनुसार, 19 फरवरी को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

अफगानिस्तान के गुरबाज ने पिछले 9 मैचों में 330 रन बनाए हैं। जादरान ने पिछले 9 मैचों में 381 रन अपने नाम किए हैं। कनाडा से युवराज ने पिछले 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं। हर्ष 10 मैचों में 247 रन बनाने में सफल रहे हैं। मुजीब ने 9 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार शिवम ने 8 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

अफगानिस्तान और कनाडा के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement