Loading...
कैमरून बैनक्राफ्ट ने सैंडपेपर विवाद पर किया चौंकाने वाला खुलासा, स्टीव स्मिथ को बताया बेकसूर
स्टीव स्मिथ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है (फाइल तस्वीर)

कैमरून बैनक्राफ्ट ने सैंडपेपर विवाद पर किया चौंकाने वाला खुलासा, स्टीव स्मिथ को बताया बेकसूर

Nov 19, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कैमरून बैनक्राफ्ट ने 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि स्टीव स्मिथ गेंद पर सैंडपेपर के इस्तेमाल की योजना से खुद को अलग रखना चाहते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस योजना पर चर्चा में डेविड वार्नर और उनके अलावा ड्रेसिंग रूम के कई अन्य सदस्य शामिल थे। बैनक्रॉफ्ट ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में प्रकाशित 4,000 शब्दों के लेख में उन घटनाओं का जिक्र किया है।

बयान

बैनक्राफ्ट ने क्या लिखा?

प्रकाशित लेख में बैनक्राफ्ट ने केपटाउन टेस्ट के दौरान हुई घटना से पहले के घटनाक्रम को याद किया।

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान स्मिथ भी शामिल हुए थे और उन्होंने साफ कर दिया था कि वह इस योजना का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

बैनक्राफ्ट ने लिखा, 'कप्तान स्मिथ बातचीत में शामिल हुए और जहां तक मुझे याद है उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस योजना का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया।'

सावधान

कुछ खिलाड़ियों ने किया था बैनक्राफ्ट को सावधान 

बैनक्राफ्ट ने यह भी बताया कि टीम के कुछ साथियों ने उन्हें सावधान रहने की सलाह दी थी, जबकि कुछ ने कहा था कि अगर वे उनकी जगह होते तो ऐसा काम कभी नहीं करते।

उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें पता था कि गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करना धोखाधड़ी है।

हालांकि, युवा खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए योगदान देने की उनकी इच्छा ने उनकी सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित किया।

ADVERTISEMENT

असहज

मैं बहुत असहज महसूस कर रहा था- बैनक्राफ्ट

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं यह काम कर सकता हूं? मैं असहज महसूस कर रहा था। मुझे मालूम था कि गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करना सिर्फ क्रिकेट के नियमों की सीमाओं को पार करना नहीं, बल्कि धोखाधड़ी है। मुझे इसमें टीम के लिए योगदान देने का मौका भी नजर आया। मैं एक युवा खिलाड़ी था उस समय अगर मुझसे दीवार तोड़कर आगे बढ़ने के लिए कहा जाता तो मैं ऐसा करने को तैयार था।'

ADVERTISEMENT

खुलासा

बैनक्राफ्ट ने दिया पूरे मामले में नया मोड़ 

बैनक्राफ्ट के इस खुलासे ने उस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है, जिसकी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की 2018 की जांच में जिम्मेदारी स्मिथ, डेविड वार्नर और बैनक्रॉफ्ट पर तय की गई थी।

इस मामले में स्मिथ और वार्नर पर 12-12 महीने का प्रतिबंध लगा था, जबकि बैनक्राफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित किया था।

हालांकि, अब इस खिलाड़ी का दावा है कि इस योजना की जानकारी उन 3 खिलाड़ियों के अलावा भी कई अन्य लोगों को थी।

विवाद

उस्मान ख्वाजा की किताब के बाद से फिर से चर्चा में आया है विवाद

हाल ही में उस्मान ख्वाजा ने आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी।

इसके बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन आरोपों को सरासर गलत बताया था। इस कांफ्रेंस के बाद वार्नर ने विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमिंस के रुख पर सवाल उठाए थे।

CA ने अब ऐलान किया है कि वह इस विवाद में शामिल खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बयानों को फिर से सुनेगा।

ADVERTISEMENT