Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट में खेलते ही यशस्वी जायसवाल ने बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
जायसवाल ने तेंदुलकर को पीछे छोड़ा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्राइस्टचर्च टेस्ट में खेलते ही यशस्वी जायसवाल ने बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

Nov 27, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में मैदान पर उतरते ही दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किया। जायसवाल विश्व के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने अपने पहले 33 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। जुलाई 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद से उन्होंने अपना हर टेस्ट अलग मैदान पर खेला है। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

जायसवाल ने तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ा

जायसवाल ने टेस्ट मैच के इस दुर्लभ रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है।

बता दें कि पूर्व महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अपने शुरुआती 32 टेस्ट अलग-अलग मैदानों पर खेले थे।

इस सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर हैं, जिन्होंने भी अपने पहले 33 टेस्ट 33 अलग मैदानों (1987-1994) पर खेले थे।

रिकॉर्ड 

जायसवाल के पास होगा मांजरेकर को पीछे छोड़ने का मौका 

जायसवाल के पास मांजरेकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

बता दें कि 2027 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है और सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में होना है, जहां जायसवाल अभी तक टेस्ट नहीं खेले हैं।

अगर वह नागपुर टेस्ट में खेलते हैं तो उनका अलग-अलग मैदानों पर खेलने का सिलसिला 34 मैच तक पहुंच जाएगा। हालांकि, उसके बाद के मैच चेन्नई में होना है और यहां पर जायसवाल खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENT

टेस्ट 

अलग-अलग देशों में खेल चुके हैं जायसवाल 

क्रिकइंफो के मुताबिक, 24 वर्षीय जायसवाल ने अब तक 8 अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट खेले हैं।

उन्होंने अपने सर्वाधिक मैच इंग्लैंड के खिलाफ (10) खेले हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-5, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4-4, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ 2-2 और अफगानिस्तान के खिलाफ 1 मैच खेले हैं।

वह भारत के अलावा वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है जायसवाल का टेस्ट करियर  

यशस्वी ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 33 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 58 पारियों में लगभग 48.16 की औसत के साथ 2,697 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 7 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ सोकर 214* रन रहा है।

वह 7 पारियों में खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं।

ADVERTISEMENT