Loading...
नाइटक्लब विवाद के बीच ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से किया गया बाहर
कार्स के खिलाफ ECB ने लिया एक्शन (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

नाइटक्लब विवाद के बीच ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से किया गया बाहर

Aug 25, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स हाल ही में नाइटक्लब में हुई घटना के बाद से विवादों में हैं। अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट की टीम से बाहर किया है। यह मैच 27 अगस्त से खेला जाना है। बता दें कि कार्स के नाइटक्लब विवाद वाले मामले में ECB की जांच जारी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

ECB ने जारी किया बयान 

ECB ने अपने बयान में कहा, "बोर्ड की सिफारिश के बाद, क्रिकेट रेगुलेटर ने पुष्टि की है कि वे डर्बी में शनिवार रात हुई घटनाओं की जांच करेंगे। जब तक यह जांच चल रही है और पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक ब्राइडन कार्स दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस मैच के लिए टीम में ब्राइडन की जगह सोनी बेकर को शामिल किया जाएगा।"

विवाद 

क्या है कार्स से जुड़ा विवाद?

शनिवार रात डर्बी में एक नाइटक्लब के बाहर इस तेज गेंदबाज को हथकड़ी पहने देखा गया था, जिसके बाद ECB ने मामले की जांच शुरू की थी।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कार्स कई पुलिसकर्मियों से घिरे नजर आए और वह अपने डरहम के साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स से बात करते दिखे।

दिलचस्प रूप से पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी इस दौरान वीडियो में नजर आए।

इस सबके बावजूद ECB ने घटना की पूरी जानकारी नहीं दी है।

ADVERTISEMENT

बयान 

डर्बीशायर पुलिस ने बताया घटनाक्रम 

डर्बीशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने क्रिकइंफो को बताया, "शनिवार रात (22 अगस्त) डर्बी शहर के सेंटर में शराब के नशे में हंगामा करने के शक में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस इलाके से चले जाने पर सहमत होने के बाद उसे जल्द ही रिहा कर दिया गया।"

दिलचस्प रूप से पुलिस के एक प्रवक्ता ने उस व्यक्ति (कार्स) के नाम का खुलासा नहीं किया।

ADVERTISEMENT

बेकर 

बेकर ने इंग्लैंड से खेला है एक टेस्ट 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेकर ने इंग्लैंड की ओर से एक टेस्ट खेला है।

23 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने इसी साल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना इकलौता टेस्ट खेला था, जिसमें उन्होंने कुल 3 विकेट लिए थे।

उन्होंने अब तक 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 31.48 की औसत के साथ 50 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 4 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

ADVERTISEMENT