Loading...
इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स नाइटक्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे, ECB ने शुरू की जांच
ECB ने शुरू की जांच (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स नाइटक्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे, ECB ने शुरू की जांच

Aug 24, 2026
09:39 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मैदान से बाहर विवादों से नाता रहा है। इसी साल जून में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद में फंसे थे। अब ताजा विवाद में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें हथकड़ी लगाकर ले जाती हुई दिखी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

ECB 

ECB ने जांच की शुरू 

इस वीडियो में कार्स कई पुलिसकर्मियों से घिरे नजर आए और वह अपने डरहम और इंग्लिश टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स से बात करते दिखे।

दिलचस्प रूप से पूर्व कप्तान स्टोक्स भी इस दौरान वीडियो में नजर आए। ECB ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, ECB ने इस विवाद पर कहा, "हम डर्बी में हुई इस घटना से परिचित हैं और इसकी जांच कर रहे हैं। जल्द ही जानकारी देंगे।"

विवाद 

डरहम की जीत के बाद हुआ विवाद 

इस समय इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें कार्स इंग्लिश टीम का हिस्सा थे।

कार्स को पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया था और उन्हें काउंटी चैंपियनशिप में डरहम से खेलने की अनुमति मिली थी।

डरहम ने डर्बीशायर के खिलाफ मैच को 3 दिन में ही जीत लिया था।

खबरों के मुताबिक, इस जीत के जश्न के दौरान ये घटना हुई।

बता दें कि स्टोक्स भी डरहम से खेल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट 

कार्स की नहीं हुई गिरफ्तारी 

टेलीग्राफ के अनुसार, कार्स को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया। घटना के तुरंत बाद वे टीम होटल लौट आए।

कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भी टीम में चुना गया है। अब 27 अगस्त से सीरीज का दूसरा मैच होना है।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना के बाद भी क्या कार्स को मौका मिलेगा या उन पर बोर्ड कुछ कड़ी कारवाई करेगा।

स्टोक्स 

मैदान से बाहर खिलाड़ियों की हरकतों से ECB की होती रही है आलोचना

इसी साल जून में स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां लड़ाई हो गई थी।

ECB ने जांच के बाद दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट (द ओवल) से बाहर कर दिया था।

इससे पहले हैरी ब्रूक पर देर रात एक बाउंसर के साथ हुई घटना के बाद जुर्माना लगाया गया और उन्हें फटकार लगाई गई थी।

वहीं, बेन डकेट को सीरीज के बीच नशे की हालत में देखा गया था।

ADVERTISEMENT