
IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक इतिहास में जब भी मुंबई इंडियंस (MI) जैसी मजबूत टीम के खिलाफ किसी गेंदबाज ने 5 विकेट झटके हैं तो वो पल यादगार बन गया है।
5 विकेट हॉल किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और जब ये कारनामा IPL जैसी लीग में होता है तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
ऐसे में आइए उन गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ यह खास कारनामा किया है।
#1
हर्षल पटेल- (5/27)
MI के खिलाफ पहली बार IPL 2021 में हर्षल पटेल ने 5 विकेट हॉल लिया था। उस समय हर्षल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा थे।
उस संस्करण के पहले मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/9 का स्कोर बनाया था। हर्षल ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी और सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 6.75 की रही थी।
RCB ने 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया था।
#2
आंद्रे रसेल- (5/15)
दूसरी बार MI के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 5 विकेट हॉल लिए थे। उन्होंने IPL 2021 में ये कारनामा किया था।
उस संस्करण के 5वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI 152 रन पर ऑलआउट हुई थी। रसेल ने 2 ओवर गेंदबाजी की और 15 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उनकी इकॉनमी 7.50 की रही थी।
हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद KKR 10 रन से हार गई थी।
#3
मोहित शर्मा- (5/10)
तीसरी बार इस टीम के खिलाफ मोहित शर्मा ने 5 विकेट हॉल लिए थे। उन्होंने IPL 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए ये आंकड़े दर्ज किए थे।
मोहित ने 2.2 ओवर गेंदबाजी की थी और सिर्फ 10 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उनकी इकॉनमी रेट 4.28 की रही थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 233/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
#4
संदीप शर्मा- (5/18)
इस टीम के खिलाफ आखिरी बार संदीप शर्मा ने 5 विकेट झटके थे। IPL 2024 के 38वें मुकाबले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए ये उपलब्धि हासिल की थी।
संदीप ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए थे और 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की रही थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 179/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया था।