NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट करियर का नौवां शतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट करियर का नौवां शतक, जानिए आंकड़े
    रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर में नौवां शतक जड़ा है (फोटो: ट्विटर/@icc)

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट: रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट करियर का नौवां शतक, जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 10, 2023
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक जड़ दिया है।

    यह उनके टेस्ट करियर का नौवां शतक है। उन्होंने 171 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।

    अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए हैं। वह 58 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    टेस्ट क्रिकेट

    रोहित के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े

    रोहित ने 46वें टेस्ट में यह कारनामा किया है। वह 47.03 की औसत से 3,100 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का यह पहला टेस्ट शतक है। उनके नौ शतक में से आठ भारतीय सरजमीं पर आए हैं।

    भारत में खेलते हुए उनका औसत 76.33 का है, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे ज्यादा औसत है।

    शतक

    कप्तान के रूप में पहला शतक 

    टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करते हुए रोहित का यह पहला शतक है। वह कप्तानी करते हुए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा फाफ डू प्लेसिस, तिलकरत्ने दिलशान और बाबर आजम ने किया था।

    रोहित करीब 11 महीने बाद पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

    मार्च 2022 में उनके नेतृत्व में श्रीलंका क्रिकेट टीम को भारत ने 2-0 से हराया था। सलामी बल्लेबाज के रूप में यह उनका छठा टेस्ट शतक है।

    घरेलू सरजमीं

    घरेलू सरजमीं पर रोहित का रिकॉर्ड है शानदार

    रोहित का भारत में टेस्ट रिकॉर्ड कमाल का है। वह यहां 75 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हैं।

    15 से अधिक टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर है।

    उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने घरेलू सरजमीं पर 98.22 की औसत से रन बनाए हैं। रोहित ने अपने टेस्ट करियर में एक दोहरा शतक लगाया है और वह भी घरेलू सरजमीं पर ही आया है।

    छक्के

    250 छक्के भी पूरे किए 

    रोहित ने अपनी पारी के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    वह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के बाद घर में 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं। कीवी बल्लेबाज ने 256 छक्के लगाए हैं।

    दनिया में सिर्फ दो बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

    रोहित शर्मा

    रोहित के अन्य रिकॉर्ड

    रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 43 शतक हो गए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में वह चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है, जिनके 42 शतक हैं।

    इस मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 74 शतक लगाए हैं।

    रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में नौ शतक लगा दिए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है, जिन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक लगाए थे।

    कपिल देव

    कपिल देव के रिकॉर्ड को भी तोड़ा 

    रोहित भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव से आगे निकल गए हैं।

    कपिल देव ने 131 टेस्ट में आठ शतक लगाए हैं। रोहित ने नौवां शतक लगाकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और नवजोत सिंह सिद्धू की बराबरी कर ली है। गंभीर ने 58 और सिद्धू ने 51 टेस्ट में नौ-नौ शतक लगाए थे।

    वहीं कोहली पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा आपसी मुकाबला  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विनोद कांबली का विवादों से रहा है पुराना नाता, इन आपराधिक मामलों में आ चुका नाम विनोद कांबली
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के शीर्ष 5 गेंदबाज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    शिखर धवन को कोर्ट ने दी राहत, पत्नी आयशा मुखर्जी को दुष्प्रचार करने से रोका  शिखर धवन

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार टेस्ट क्रिकेट
    46 दिनों के भीतर खेले जाएंगे 12 टेस्ट मुकाबले, जानें कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच  टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को स्पिन के साथ रिवर्स स्विंग का भी खतरा  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे कैमरून ग्रीन  कैमरून ग्रीन

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम श्रीलंका: तीसरे वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा के फैसले से खुश नहीं हैं अश्विन, जानिए मांकडिंग आउट पर क्या कहा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: मोहम्मद सिराज आखिरी वनडे में तोड़ सकते थे 15 साल पुराना ये रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025