Loading...
ब्लाइंड क्रिकेट: बिना खेले पाकिस्तान बना एशिया कप चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी समारोह का किया बहिष्कार
पाकिस्तान को चैंपियन बना दिया गया (फाइल तस्वीर)

ब्लाइंड क्रिकेट: बिना खेले पाकिस्तान बना एशिया कप चैंपियन, भारत ने ट्रॉफी समारोह का किया बहिष्कार

Nov 20, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश के ढाका में शुक्रवार (20 अक्टूबर) को पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 के फाइनल को लेकर बड़ा विवाद हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैच रेफरी ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को टूर्नामेंट का एकमात्र विजेता घोषित कर दिया। इस फैसले से नाराज भारतीय टीम ने ट्रॉफी वितरण समारोह का बहिष्कार कर दिया।

इनकार

क्या है भारतीय टीम की मांग?

भारतीय टीम ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताते हुए पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया।

टीम का कहना है कि फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने या टाई रहने की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए।

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) ने भी मैच रेफरी के फैसले को खारिज कर दिया है।

संगठन ने मांग की है कि दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाए।

नियम

क्या कहता है नियम?

CABI ने टूर्नामेंट के तकनीकी नियमों की एक धारा का हवाला देते हुए कहा कि उसने अपनी आपत्ति वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) के सामने रखी थी।

संगठन के मुताबिक, नियमों की धारा 27 में फाइनल मुकाबला टाई होने की स्थिति का जिक्र है।

CABI ने इसी आधार पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने की मांग की थी। WBCC की तकनीकी समिति ने शुरुआत में इस व्याख्या पर सहमति भी जताई थी।

ADVERTISEMENT

आगामी

आगामी मुकाबलों में नहीं खेलेगी भारतीय टीम 

खिलाड़ियों ने बयान में कहा है कि भविष्य में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला CABI पर छोड़ दिया गया है।

अगर संगठन मंजूरी देता है तो टीम खेलने के लिए तैयार है अन्यथा आगामी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगी।

भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरा था। उसने 2016 में खिताब जीता था। हालांकि, ग्रुप चरण में पाकिस्तान ने भारत को एक विकेट से हराया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

ADVERTISEMENT