Loading...
भुवनेश्वर कुमार 350 टी-20 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने, जानिए आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार ने 350 टी-20 विकेट पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

भुवनेश्वर कुमार 350 टी-20 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने, जानिए आंकड़े

Apr 30, 2026
10:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अहम उपलब्धि हासिल की। उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच के दौरान अपने टी-20 करियर में 350 विकेट पूरे किए। GT के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन उनका 350वां शिकार बने। उन्होंने GT के खिलाफ मैच में 3 विकेट अपने नाम किए। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

चहल के बाद 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय

क्रिकइंफो के अनुसार, टी-20 विकेटों के मामले में भारतीयों में भुवनेश्वर सिर्फ युजवेंद्र चहल से पीछे हैं। चहल 391 विकेटों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिनके नाम 340 से ज्यादा टी-20 विकेट हैं।

भुवनेश्वर ने अपने 325वें टी-20 मैच में 350 विकेट पूरे किए।

324 पारियों में उनका औसत 25 से कम रहा है। उनके खाते में 5 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

जानकारी

भुवनेश्वर ने लिए 3 विकेट 

भुवनेश्वर ने GT के खिलाफ अपने 4 ओवर में 28 रन देते हुए 3 विकेट लिए। IPL 2026 में भुवनेश्वर अब तक 17 विकेट ले चुके हैं। वह फिलहाल इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है भुवनेश्वर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

भुवनेश्वर ने 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनका इकॉनमी रेट 7 से नीचे (6.96) रहा है।

अपने करियर में उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। वह भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

वह IPL में 200 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT