LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी 
मिचेल स्टार्क के आंकड़े 2025 में कमाल के रहे हैं (फाइल तस्वीर)

टेस्ट क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी 

Dec 28, 2025
05:17 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचा है। 35 वर्षीय गेंदबाज ने 2025 में कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट दर्ज की है। पूरे साल स्टार्क घातक फॉर्म में नजर आए और एक के बाद एक मैच में अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया। आइए एक कैलेंडर वर्ष में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी पर नजर डालते हैं।

#1

मिचेल स्टार्क- 28.3, 2025 

स्टार्क ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। वह सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होने 11 टेस्ट मैचों में 17.32 की बेहतरीन औसत से 55 विकेट झटके, जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 28.3 गेंद प्रति विकेट रहा। इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल लिए, जिसमें 7/58 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। खास बात यह रही कि स्टार्क ने कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के लिए सबसे बेहतरीन औसत भी दर्ज किया।

#2

वकार यूनिस- 29.5, 1993

सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस हैं। उन्होंने साल 1993 में टेस्ट क्रिकेट में 29.5 का स्ट्राइक रेट दर्ज किया था। वकार ने महज 7 टेस्ट मैचों में 15.23 की औसत से 55 विकेट चटकाए और इस दौरान 6 बार 5 विकेट हॉल लिए। 1993 में उन्होंने जिन 12 टेस्ट पारियों में गेंदबाजी की, उनमें से 10 में कम से कम 4 विकेट लिए। बाकी 2 पारियों में भी वकार ने 3-3 विकेट झटके।

Advertisement

#3

जसप्रीत बुमराह- 30.1, 2024 

तीसरे स्थान पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिनका प्रदर्शन साल 2024 में बेहद घातक रहा। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 14.92 की शानदार औसत से 71 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल और 4 बार 4 विकेट लेने में सफल रहे, जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 30.1 की रही। बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/45 का रहा। एक कैलेंडर वर्ष में 15 से कम औसत के साथ 65 से ज्यादा विकेट लेने वाला वह इकलौता गेंदबाज हैं।

Advertisement

#4

गस एटकिंसन- 35.6, 2024 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने वर्ष 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। उन्होंने 11 मैचों में 52 विकेट चटकाए। उनकी औसत 22.15 की रही, जबकि प्रति विकेट गेंदों की संख्या (स्ट्राइक रेट) 35.6 की रही। उस साल उन्होंने डेब्यू भी किया था। वह डेब्यू कैलेंडर वर्ष में 50 विकेट लेने वाले इतिहास के दूसरे गेंदबाज बने। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/45 का रहा। पूरे साल उन्होंने 3 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

Advertisement