LOADING...
WWE के 5 बेस्ट हील करैक्टर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे

WWE के 5 बेस्ट हील करैक्टर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे

लेखन Neeraj Pandey
Dec 11, 2018
06:29 pm

क्या है खबर?

WWE की लोकप्रियता दुनिया में बहुत ज्यादा है और लोग इसे बड़े लगाव के साथ देखते हैं। लगातार मनोरंजन जगत के इस प्रतियोगिता में कुछ ना कुछ बदलाव होते रहते हैं। मैकमैहन कभी किसी नए रैसलर को ले आते हैं तो कभी किसी को प्रमोट या डिमोट कर देते हैं। बेबीफेस और हील करैक्टर में भी काफी प्रयोग होते रहते हैं। आइए आपको दिखाते हैं WWE के 5 बेस्ट हील करैक्टर जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।

जानकारी

बेबीफेस और हील में अंतर

WWE में 2 तरह के रैसलर होते हैं जिन्हें बेबीफेस और हील नाम से जाना जाता है। बेबीफेस करैक्टर को एक हीरो के तौर पर दिखाया जाता है। हील करैक्टर को काफी क्रूर और खलनायक के तौर पर दिखाया जाता है।

विंस मैकमैहन

रिश्तों से बड़ा बिजनेस

विंस मैकमैहन बिजनेस के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया, अपनी बेटी को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच में डाला। इतना ही नहीं मैकमेहन ने अपने बेटे और दामाद के साथ अनगिनत मैच लड़े हैं। उनके लिए शायद पैसे का मोल खून से ज्यादा है। घोषणा करने वालों से लेकर सुपरस्टार्स और रेफरी से लेकर जनरल मैनेजर तक कोई भी इनसे बच नहीं पाया है।

रैंडी ओर्टन

जहरीला वाइपर

ओर्टन ने अपने रैसलिंग करियर की शुरूआत एक हील के रूप में की थी और अभी तक दर्शकों ने उन्हें उसी रूप में पसंद किया है। यह बात बिल्कुल साफ है कि क्रूरता दिखाने में केवल ओर्टन ने ही मैकमैहन को पछाड़ा है। ओर्टन ने जॉन सीना के पिता को मारा, बेहोश पड़ी स्टेफनी मैकमैहन को उनके असहाय पति ट्रिपल एच के सामने किस किया। रैसलिंग जगत में ओर्टन को उनके खिताबों की बजाय क्रूरता के लिए जाना जाएगा।

सीएम पंक

नायक बना खलनायक

2006 में WWE आने के बाद पंक को रैसलिंग जगत से काफी सम्मान मिला क्योंकि वे काफी मेहनती और पाबंद थे। हालांकि 2009 में मनी इन द बैंक टाइटल जीतने के बाद से इन्होंने जेफ हार्डी की जगह ले ली। पंक ने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली, रे मिस्टेरियो के बच्चों को डराया-धमकाया और 2010 रॉयल रंबल मैच में खलल पहुंचाया। हील बनने के बाद पंक ने 'द न्यू नेक्सस' को लीड किया।

ब्रॉक लैसनर

हमेशा गुस्से में रहने वााला 'बीस्ट'

2002 में अपना WWE पदार्पण करने के बाद से ही लैसनर ने अपने रास्ते में आने वाले लोगों को जमकर पीटा है। रैसलिंग जगत ने लैसनर के भयानक रूप को बेहद प्यार दिया है। 2004 में लैसनर ने NFL के लिए WWE को छोड़ दिया था। लैसनर ने कभी भी दर्शकों का मनोरंजन करने पर ध्यान नहीं दिया बल्कि उन्होंने हमेशा दिखाया कि वो इस रिंग में खड़े होने वाले सबसे खतरनाक इंसान हैं जिसे हरा पाना आसान नहीं है।

बटिस्टा

जानवरों की तरह टूट पड़ने वाला 'द एनिमल'

WWE में आने के बाद से बटिस्टा ने हमेशा इस बात पर ध्यान दिया है कि कोई उन्हें पीछे ना छोड़ पाए। बटिस्टा के हील करैक्टर की शुरूआत तब हुई जब उन्होंने एलिमिनेशन चैबंर में जीत रहे जॉन सीना पर हमला करके उनका खिताब जीत लिया। बटिस्टा ने सालों तक हील करैक्टर किया और उन्होंने बाद में कहा कि सीना की जगह उन्हें WWE का चेहरा होना चाहिए था।