अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड क्रिकेट टीम को 5 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 92 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इसमें राशिद खान ने 6 विकेट चटकाते हुए जीत की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत मेजबान टीम 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। आइए वनडे में अफगानिस्तान के लिए किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।
#1
राशिद खान - 7/18 बनाम वेस्टइंडीज, 2017
इस सूची में राशिद ही पहले पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2017 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में 7/18 के आंकड़े दर्ज किए थे।
वह वनडे में 7 विकेट लेने वाले इकलौते अफगानी गेंदबाज हैं। उन्होंने मुकाबले में 8.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए यह प्रदर्शन किया थे।
इसकी बदौलत कैरेबियाई टीम 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 149 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यह वनडे इतिहास में आज भी चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
#2
अल्लाह गजनफर - 6/26 बनाम बांग्लादेश, 2024
सूची में जादुई स्पिनर अल्लाह गजनफर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2024 में शारजाह में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने महज 6.3 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इसके चलते बांग्लादेश की टीम 8.4 ओवरों में 120/2 के स्कोर के बाद महज 143 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
इससे पहले अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य दिया था।
#3
राशिद खान - 6/34 बनाम आयरलैंड, 2026
सूची में अब राशिद ने तीसरे स्थान पर भी कब्जा जमा लिया। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7.4 ओवरों में सिर्फ 34 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए।
उन्होंने एंड्रयू बालबर्नी (36) को आउट करके अपने विकेटों का खाता खोला। उसके बाद उन्होंने हैरी टेक्टर (5), कर्टिस कैम्फर (23), बेंजामिन कैलिट्ज (27) समेत 5 अन्य बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
इससे आयरलैंड की टीम 198/5 के बाद 207 रन पर ऑलआउट हो गई।