Loading...
वनडे क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले भारतीय
रविंद्र जडेजा के आंकड़े वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले भारतीय

Sep 21, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। कई मौकों पर भारतीय गेंदबाजों ने अपनी सटीक गेंदबाजी से कैरेबियाई बल्लेबाजी क्रम को परेशानी में डाला और एक पारी में कई विकेट हासिल किए। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले उन भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट की एक पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

#1

अनिल कुंबले (6/12, साल-1993)

पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले हैं।

उन्होंने साल 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6.1 ओवर में 2 मेडन के साथ 12 रन खर्च करते हुए 6 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 1.94 की रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 225/7 का स्कोर बनाया था।

जवाब में कुंबले की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की पूरी टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

#2

निखिल चोपड़ा (5/21, साल-1999)

दूसरे स्थान पर पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी निखिल चोपड़ा हैं। उन्होंने साल 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार आंकड़े दर्ज किए थे।

चोपड़ा ने 6.2 ओवर गेंदबाजी की थी और 2 मेडन ओवर के साथ 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी 3.31 की रही थी।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज टीम सिर्फ 137 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT

#3

संजीव शर्मा (5/26, साल- 1998) 

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज संजीव शर्मा हैं।

उन्होंने साल 1998 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में घातक गेंदबाजी की थी।

संजीव ने 7.3 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 3.46 की रही थी।

मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 238/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज केवल 215 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT

#4

रविंद्र जडेजा (5/36, साल-2013)

भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 5 विकेट चटकाए थे।

उन्होंने केवल 36 रन खर्च किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 3.60 की रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 233/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम ने 39.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

ADVERTISEMENT