टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले भारतीय
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने कई बार अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाया है। किसी ने अपनी फिरकी में कीवी बल्लेबाजों को उलझाया तो किसी ने रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले उन भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की एक पारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया।
#1
अर्शदीप सिंह (5/51, साल- 2026)
पहले स्थान पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं।
उन्होंने इसी साल तिरुवनंतपुरम के मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ 4 ओवर में 51 रन खर्च करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट 12.75 की रही थी।
वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्रारूप में 5 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में कीवी टीम 19.4 ओवर में 225 रन ही बना पाई थी।
#2
दीपक हूडा (4/10, 2022)
दूसरे स्थान पर ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक हूडा हैं। उन्होंने साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार आंकड़े दर्ज किए थे।
दीपक ने 2.5 ओवर गेंदबाजी की थी और केवल 10 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी 3.52 की रही थी।
कीवी टीम माउंट माउंगानुई के मैदान पर 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। पूरी टीम 18.5 ओवर में केवल 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
#3
जसप्रीत बुमराह (4/15, 2026)
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं।
उन्होंने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर घातक गेंदबाजी की थी।
बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 3.75 की रही थी।
मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 255/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड केवल 159 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
#4
हार्दिक पांड्या (4/16, साल-2023)
भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2023 में कीवी टीम के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
उनकी इकॉनमी रेट 4 की रही थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में हार्दिक की घातक गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी।