Loading...
बेन स्टोक्स बनाम जो रूट: टेस्ट क्रिकेट में कैसी रही है दोनों की कप्तानी?
स्टोक्स ले चुके हैं संन्यास (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बेन स्टोक्स बनाम जो रूट: टेस्ट क्रिकेट में कैसी रही है दोनों की कप्तानी?

Jul 25, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे बेन स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लिया। अब ऐसी खबर है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) एक बार फिर जो रूट को टेस्ट प्रारूप में अपना कप्तान नियुक्त कर सकता है। इस बीच टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स और रूट की कप्तानी की तुलना करते हैं।

कप्तानी 

रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने जीते हैं 27 टेस्ट 

रूट ने 65 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की है और सबसे अधिक टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। इंग्लिश कप्तान के रूप में रूट ने सबसे अधिक 27 जीत और सबसे अधिक 27 हार झेली हैं।

टीम के टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल में स्टोक्स ने इंग्लैंड को 44 टेस्ट मैचों में 24 जीत (18 हार) दिलाईं।

स्टोक्स का जीत का प्रतिशत 54.54 है, जबकि रूट का जीत प्रतिशत 41.53 है।

बल्लेबाजी 

बतौर कप्तान कैसी रही है दोनों की बल्लेबाजी?

रूट ने टेस्ट में कप्तान के रूप में 5वें सबसे अधिक 5,418 रन बनाए हैं। कप्तान के रूप में रूट का औसत 46.70 का रहा।

टेस्ट कप्तान के रूप में रूट से अधिक रन केवल ग्रीम स्मिथ (8,659), एलन बॉर्डर (6,623), रिकी पोंटिंग (6,542) और विराट कोहली (5,864) ने बनाए हैं।

बतौर कप्तान, स्टोक्स ने बल्ले से 31.95 की औसत से 2,301 टेस्ट रन बनाए। उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर 48 छक्के लगाए।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए स्टोक्स ने लिए सर्वाधिक विकेट

अपने आखिरी टेस्ट मैच में स्टोक्स ने कुल 6 विकेट (4/70 और 2/49) लिए।

इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कप्तान के तौर पर 84 विकेट लेकर अपना टेस्ट करियर खत्म किया। वह इंग्लैंड की ओर से कप्तानी करते हुए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे।

इस मामले में बॉब विलिस (77) ही एकमात्र दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 55 से ज्यादा विकेट हैं।

टीम की कप्तानी करते हुए उनकी औसत 27.46 की रही।

ADVERTISEMENT

टेस्ट क्रिकेट 

ऐसा रहा स्टोक्स का टेस्ट करियर

स्टोक्स ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने 122 टेस्ट मैच खेले और इसकी 219 पारियों में 34.49 की औसत से 7,243 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 शतक और 37 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 258 रन रहा।

गेंदबाजी में उन्होंने 30.98 की औसत से 252 विकेट चटकाए। उन्होंने 9 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/22 का रहा।

रूट 

टेस्ट इतिहास में दूसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं रूट 

टेस्ट क्रिकेट में रूट ने अपना पहला मुकाबला साल 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 166 टेस्ट खेले हैं और इसकी 304 पारियों में लगभग 50 की उम्दा औसत के साथ 14,114 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 41 शतक और 67 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

साल 2025 में इस खिलाड़ी ने 18 पारियों में 50.31 की औसत से 805 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT