NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बेन स्टोक्स के घुटने की हुई सफल सर्जरी, भारत दौरे तक मैदान में लौटने की उम्मीद 
    अगली खबर
    बेन स्टोक्स के घुटने की हुई सफल सर्जरी, भारत दौरे तक मैदान में लौटने की उम्मीद 
    बेन स्टोक्स इस साल फरवरी से ही घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    बेन स्टोक्स के घुटने की हुई सफल सर्जरी, भारत दौरे तक मैदान में लौटने की उम्मीद 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 30, 2023
    10:51 am

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के घुटने की सफलतापूर्व सर्जरी हो गई है।

    इस बारे में खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की।

    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को रिकवरी में 6 से 7 सप्ताह का समय लग सकता है। माना जा रहा है कि वह भारत दौरे तक पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

    हालांकि, भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

    रिपोर्ट

    स्टोक्स की गेंदबाजी हो रही थी प्रभावित 

    स्टोक्स ने लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझने के बाद आखिरकार सर्जरी के विकल्प को चुना था।

    उनके बाएं घुटने में क्रोनिक टेंडोनाइटिस की समस्या थी, इस समस्या के चलते उनका गेंदबाजी प्रदर्शन काफी प्रभावित हो रहा था।

    इस समस्या के चलते वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 और वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भी गेंदबाजी करने में अक्षम रहे थे।

    इस स्टार ऑलराउंडर के गेंदबाजी नहीं करने से टीम को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

    रिपोर्ट

    इसी साल फरवरी में सामने आई थी दिक्कत 

    उन्हें घुटने की चोट की गंभीरता का पता फरवरी में इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान चल गया था। चोट के कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके।

    मार्च में कॉर्टिसोन इंजेक्शन और IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेलते समय आराम की अवधि जैसे प्रयासों के बावजूद, उनका घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ।

    एशेज श्रृंखला के दौरान स्टोक्स की गेंदबाजी भागीदारी कम हो गई और वह केवल 29 ओवर ही कर पाए।

    रिपोर्ट

    स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर एक नजर 

    32 साल के स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से अब तक 97 टेस्ट मैच, 114 वनडे मैच और 43 टी-20 मैच खेले हैं।

    175 टेस्ट पारियों में उन्होंने 36.41 की औसत से 6,117 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 197 विकेट भी लिए हैं।

    99 वनडे क्रिकेट पारियों में उन्होंने 41.23 की औसत से 3,463 रन बनाए हैं और 74 विकेट लिए हैं। 36 टी-20 पारियों मे उन्होंने 585 रन बनाए हैं और 26 विकेट लिए हैं।

    रिपोर्ट

    वनडे विश्व कप में औसत रहा था स्टोक्स का प्रदर्शन

    उन्होंने अब तक 6 मुकाबले खेले थे जिसमें 50.66 की औसत और 89.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 304 रन बनाए थे।

    108 रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए थे।

    टूर्नामेंट के इतिहास में उनका एकमात्र शतक इसी संस्करण में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था।

    इसके अलावा टूर्नामेंट के दौरान स्टोक्स ने किसी भी मैच में गेंदबाजी नहीं की थी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    बेन स्टोक्स द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by stokesy on November 30, 2023 at 10:45 am IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स इंग्लैंड की ओर से एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने  एशेज सीरीज
    एशेज सीरीज: चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने बेन स्टोक्स, जानिए आंकड़े एशेज सीरीज
    एशेज सीरीज में बेन स्टोक्स की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: हेडिंग्ले में कैसा रहा है बेन स्टोक्स का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  एशेज सीरीज

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड मलान ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े डेविड मलान
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: बेन स्टोक्स ने जड़ा 23वां वनडे अर्धशतक, 100 छक्के भी पूरे किए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने जीता अपना 5वां मैच, इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने किन खिलाड़ियों को किया बाहर और किसे रखा बरकरार, जानिए पूरी सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, यशस्वी-रुतुराज-ईशान के अर्धशतक  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    दूसरा टी-20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025