विजडन ने बेन स्टोक्स को चुना अपना 'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ 2019'
क्या है खबर?
विजडन हर साल अपनी क्रिकेट पत्रिका छापती है और उन्होंने 2020 के अपने संस्करण में बेन स्टोक्स को विश्व का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर चुना है।
28 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड को पहली बार विश्वकप जीतने में मदद की थी और उन्हें साल 2019 में अदभुत प्रदर्शन करने के कारण इस खिताब से नवाजा गया है।
जोफ्रा आर्चर, पैट कमिंस, साइमन हार्मर, मार्नश लाबुशेन और एलिस पेरी को 'क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' चुना गया है।
एलिस पेरी
एलिस पेरी बनी लीडिंग महिला क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी को विश्व की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर चुना गया है।
इस सम्मान को हासिल करने वाली वह सातवीं और पहली विदेशी महिला क्रिकेटर बनी हैं।
बूथ ने कहा, "एलिस पेरी ने महिला एशेज में जिस तरह का दबदबा दिखाया वैसा पहले किसी ने नहीं दिखाया था और ऑस्ट्रेलिया को दमदार जीत दिलाई थी।"
उन्होंने केंटबरी में वनडे मैच में 22 रन देकर सात विकेट लिए थे और बल्ले से भी शानदार रही थीं।
बयान
बूथ ने की स्टोक्स की सराहना
विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने कहा, "बेन स्टोक्स का प्रदर्शन चमत्कारिक था। उन्होंने अदभुत प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के लिए विश्व कप फाइनल में लक्ष्य का पीछा किया और फिर सुपर ओवर में भी 15 रन बनाए।"
क्रिकेटर ऑफ द ईयर
इन पांच खिलाड़ियों को चुना गया क्रिकेटर ऑफ द ईयर
स्टीव स्मिथ की जगह कन्कूजन सब्सीच्यूट के तौर पर एशेज 2019 खेलने उतरे मार्नश लाबूशेन ने एशेज में अदभुत प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा पैट कमिंस ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के साथ अपने पहले सीजन में ही काफी प्रभावित किया।
एसेक्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर और एलिस पेरी को लेकर इन पांच खिलाड़ियों को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
जानकारी
रसेल बने लीडिंग टी-20 प्लेयर
दुनियाभर की टी-20 लीग्स में अपना जलवा बिखेरने वाले कैरेबियन स्टार आंद्रे रसेल को 2019 का लीडिंग टी-20 क्रिकेटर चुना गया है। रसेल ने अपने प्रदर्शन से लगातार साबित किया है कि टी-20 में वह काफी महत्वपूर्ण हैं।
अन्य अवार्ड्स
स्टोक्स बने थे ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर
इससे पहले स्टोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2019 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था।
उन्हें यह अवार्ड पिछले साल तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया गया था।
इसके अलावा स्टोक्स ने 2019 का बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड भी जीता था। 13 साल बाद वह इस अवार्ड को जीतने वाले क्रिकेटर बने थे।
पिछले साल ही उन्हें PCA ने अपना क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना था।