Loading...
बेन स्टोक्स ने वनडे कप में बनाया लगातार दूसरा 50+ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े
बेन स्टोक्स ने वनडे कप में बनाया लगातार दूसरा 50+ स्कोर

बेन स्टोक्स ने वनडे कप में बनाया लगातार दूसरा 50+ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े

Jul 25, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वनडे कप में खेल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में शानदार 73* रनों की पारी खेलकर डरहम टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह उनका इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा 50+ स्कोर रहा। शतक लगाने वाले एलेक्स लीज ने डरहम की पारी की शुरुआत की और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को 352 रनों का स्कोर बनाने में मदद की।

बल्लेबाजी

कैसी रही स्टोक्स की पारी और साझेदारी?

पारी की शुरुआत करते हुए लीज के 132 रनों ने डरहम को शानदार शुरुआत दिलाई। ग्राहम क्लार्क (63) और एमिलियो गे (44) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

इसके बाद बल्लेबाजी पर स्टोक्स ने आखिरी ओवरों में ससेक्स के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। वह 51 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

उन्होंने कॉलिन एकरमैन (23) और लीज के साथ 60 से अधिक की साझेदारियां दर्ज की।

जानकारी

गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए स्टोक्स

चार्ली टियर (118) के शानदार शतक के बावजूद ससेक्स की टीम 280 रनों पर ऑल आउट हो गई। डरहम के लिए विल रोड्स ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। स्टोक्स ने 3 ओवर में 18 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है स्टोक्स का लिस्ट-A करियर?

स्टोक्स ने पिछले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ 116 गेंदों में 108* रन बनाए थे।

ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, डर्बीशायर के खिलाफ बनाया गया शतक स्टोक्स का 10वां लिस्ट-A शतक था और अब उनके नाम 31 अर्धशतक भी हो गए हैं।

उनके 186 लिस्ट-A मैचों में 39.73 के औसत से 5,484 रन हो गए हैं। उनके खाते में 33.96 के औसत से 137 विकेट भी शामिल हैं।

उनके 3,463 रन 114 वनडे मैचों में 41.22 की औसत से आए हैं।

ADVERTISEMENT