Loading...
सैंडपेपर विवाद पर अब आया बेन स्टोक्स का बयान, बोले- मरते दम तक इनकार करो
बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

सैंडपेपर विवाद पर अब आया बेन स्टोक्स का बयान, बोले- मरते दम तक इनकार करो

Nov 26, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने सैंडपेपर विवाद में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से सार्वजनिक बयानबाजी बंद करने की अपील की है। उनका मानना है कि इस विवाद पर फिर से शुरू हुई बहस का असर उन लोगों पर भी पड़ रहा है जो उस घटना का हिस्सा नहीं थे। 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हुए विवाद ने उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा के प्रकाशन के बाद एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

बयान

स्टोक्स ने क्या कहा? 

स्टोक्स ने बुधवार को अपने पॉडकास्ट दैट्स नॉट क्रिकेट में कहा कि इस पूरे मामले में शामिल खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और टीम प्रबंधन के साथ-साथ उनके परिवारों और दोस्तों की खातिर अब इस विवाद पर विराम लग जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले का असर ऐसे लोगों पर भी पड़ रहा है जो किसी भी तरह से इससे प्रभावित होने के हकदार नहीं हैं।

ऐसे में अब इस सार्वजनिक बयानबाजी को बंद कर देना ही बेहतर होगा।

खेल

खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहता मामला- स्टोक्स 

सैंडपेपर विवाद के असर पर बात करते हुए स्टोक्स ने कहा कि इसका प्रभाव केवल इसमें शामिल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा।

उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया में किसी विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने से उन लोगों को भी तनाव और चिंता से गुजरना पड़ता है जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं होता।

उन्होंने यह भी कहा कि उस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को मामले पर जवाब देना चाहिए।

ADVERTISEMENT

क्रिकेट

इस मामले को मरते दम तक इनकार करो- स्टोक्स 

स्टोक्स ने कहा कि मामला अब इतना गहरा हो चुका है कि हर कोई 'मरते दम तक इनकार करते रहो' वाली रणनीति अपना रहा है।

उन्होंने कहा, "मैं ड्रेसिंग रूम में काफी समय बिता चुका हूं और इस घटना को लेकर अपना एक ठोस अनुमान लगा सकता हूं कि आखिर क्या हुआ होगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में हमें इसकी असली सच्चाई पता चल पाएगी क्योंकि मामला काफी गहराई तक जा चुका है।"

ADVERTISEMENT

विवाद

कैसे शुरू हुआ विवाद?

हाल ही में ख्वाजा ने आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी।

इसके बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन आरोपों को सरासर गलत बताया था।

इस कांफ्रेंस के बाद डेविड वार्नर ने विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमिंस के रुख पर सवाल उठाए थे।

CA ने ऐलान किया है कि वह इस विवाद में शामिल खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बयानों को फिर से सुनेगा।

ADVERTISEMENT