LOADING...
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले बेन स्टोक्स बन सकते हैं 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर'

इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले बेन स्टोक्स बन सकते हैं 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर'

Jul 20, 2019
03:10 pm

क्या है खबर?

2019 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड पर जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान देने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' के लिए नामित किया गया है। न्यूजीलैंड को विश्व विजेता बनने से रोकने में बेन स्टोक्स का बहुत बड़ा हाथ था। फाइनल मुकबाले में स्टोक्स ने नाबाद 84 रनों की अहम पारी खेली थी। बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किए गए हैं।

बातचीत

न्यूजीलैंड में ही रहते हैं बेन स्टोक्स के माता-पिता

'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के चीफ जज कैमरन बैनेट ने कहा, "स्टोक्स भले ही ब्लैक कैप्स के लिए नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह क्राइस्टचर्च में पैदा हुए हैं, जहां अब उनके माता-पिता रहते हैं।" कैमरन ने आगे कहा, "जिस तरह से विलियमसन ने फाइनल मुकाबले से साथ-साथ पूरे विश्व कप में विनाशकारी निराशा के बीच खुद को खड़ा रखा और टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए।" विलियमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब भी मिला था।

जानकारी

'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के नामित हुए हैं ये व्यक्ति

बता दें कि न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, न्यूजटॉक जेडबी होस्ट साइमन बार्नेट, पूर्व लीग स्टार मनु वेतुवेई और क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए हमलों के बाद हीरो बनकर उभरे अब्दुल अजीज 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए नामित हुए हैं।

Advertisement

जानकारी

न्यूजीलैंड में हुआ था बेन स्टोक्स का जन्म

बेन स्टोक्स का जन्म 4 जून, 1991 को न्यूजीलैंड के क्राइसचर्च में हुआ था। स्टोक्स के पिता बेंजामिन एंड्रयू स्टोक्स रग्बी के शानदार खिलाड़ी थे। स्टोक्स के पिता ने अंतरराष्ट्रीय रग्बी लीग में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। लेकिन जब स्टोक्स 12 साल के थे, तो उनके पिता इंग्लैंड आ गए। इसके बाद 18 साल की उम्र में स्टोक्स काउंटी टीम डरहम के साथ जुड़ गए। 19 साल की उम्र में स्टोक्स ने सर्रे के लिए पहला वनडे खेला।

Advertisement

उपाधि

'नाइटहुड' की उपाधि से भी सम्मानित हो सकते हैं बेन स्टोक्स

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि 2019 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की जीत की हीरो रहे बेन स्टोक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'नाइटहुड' की उपाधि से सम्मानित किया जा सकता है। ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के दो दावेदार बोरिस जॉनसन और जेरेमी हंट ने एक रेडियों शो के दौरान कहा था कि स्टोक्स को शानदार प्रदर्शन के लिए नाइटहुड की उपाधि दी जा सकती है।

विश्व कप

2019 विश्व कप में शानदार रहा स्टोक्स का प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में जब इंग्लैंड को चार गेंदो में 15 रनों की ज़रूरत थी, तो वहां से सभी को सिर्फ स्टोक्स से उम्मीदें थी। स्टोक्स ने भी हारा हुआ मैच टाई करा दिया। इसके बाद सुपर ओवर में भी स्टोक्स ने बेहतरीन खेल दिखाया। 2019 विश्व कप में स्टोक्स ने 465 रन और सात विकेट अपने नाम किए। लेकिन फाइनल में खेली गई स्टोक्स की नाबाद 84 रनों की पारी सदियों तक याद की जाएगी।

Advertisement