Loading...
नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराने वाले बेन स्टोक्स का कैसा है IPL करियर?
RR से भी खेल चुके हैं स्टोक्स (तस्वीर: एक्स/@rajasthanroyals)

नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराने वाले बेन स्टोक्स का कैसा है IPL करियर?

Nov 25, 2026
08:47 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना नाम दर्ज कराया है। IPL द्वारा फ्रेंचाइजी के साथ साझा की गई लंबी सूची के अनुसार, स्टोक्स उन 30 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 2 करोड़ रुपये की अधिकतम बेस प्राइस चुनी है। वह आखिरी बार इस लीग में 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। आइए उनके IPL में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

करियर 

ऐसा है स्टोक्स का IPL करियर  

स्टोक्स ने पहली बार 2017 में अपना IPL डेब्यू किया था।

उन्होंने अब तक IPL में 45 मैच खेले हैं, जिसमें 24.60 की औसत और 133.95 की स्ट्राइक रेट से 935 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 2 ही अर्धशतक भी लगाए हैं।

गेंदबाजी में स्टोक्स ने 38 पारियों में 35.42 के औसत से 28 विकेट भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट लेना रहा है।

आंकड़े 

अपने आखिरी सीजन में स्टोक्स ने किया था निराश?

2023 से पहले हुई नीलामी में स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 16.25 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा था।

वह चोटिल होने के चलते IPL 2023 में सिर्फ 2 मैच खेले पाए थे। बल्लेबाजी में 2 पारियों में उन्होंने 7.50 की बल्लेबाजी औसत और 107.14 की स्ट्राइक रेट से केवल 15 रन बनाए थे।

दूसरी तरफ उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया था।

ADVERTISEMENT

IPL 

क्यों पिछले सालों से IPL में हिस्सा नहीं ले सके थे स्टोक्स?

2025 से पहले लागू किए गए नियमों के तहत, जो खिलाड़ी पहले IPL का हिस्सा रह चुके थे लेकिन जिन्होंने बड़ी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, उन्हें बाद में होने वाले छोटी नीलामी में शामिल होने से रोक दिया गया था।

नतीजतन, स्टोक्स 2027 की नीलामी तक अयोग्य हो गए थे। उन्होंने 2024 के 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के बाद से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।

ADVERTISEMENT

टीम 

3 टीमों से खेल चुके हैं स्टोक्स 

स्टोक्स CSK से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से खेल चुके थे।

RR से खेलते हुए उन्होंने 31 मैचों में 23.23 की औसत और 130.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 604 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में उन्होंने 41.13 की औसत से 16 विकेट लिए थे।

उन्होंने पुणे की ओर से 31.60 की औसत और 142.99 की स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए और गेंदबाजी में 12 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT