बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी तीसरा टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच साबित होगा। वनडे क्रिकेट को ये खिलाड़ी पहले ही अलविदा कह चुका है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने आखिरी मुकाबला 2022 में खेला था। 2011 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले स्टोक्स ने लगभग डेढ़ दशक तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।
बयान
ECB के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने जताया आभार
ECB के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा, "इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले रहे हैं। हम एक बल्लेबाज, एक गेंदबाज, एक कप्तान और एक अहम खिलाड़ी को खो रहे हैं। ECB की ओर से मैं बेन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे खेल के लिए इतना कुछ किया है, और मैं उनके और उनके परिवार के भविष्य के लिए सफलता और खुशी की कामना करता हूं।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
One of England's all-time greatest captains, Ben Stokes, has decided to retire from international cricket at the end of this Test match.
— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2026
Ben, you have been the most inspirational captain, leader and legend this team could have ever hoped for.
We love you so much and wish you… pic.twitter.com/U5grq0F0kj
करियर
शानदार रहा स्टोक्स का टेस्ट करियर
35 साल के स्टोक्स ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 122 टेस्ट मैच खेले और इसकी 219 पारियों में 34.49 की औसत से 7,243 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 शतक और 37 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 258 रन रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 250 से अधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 9 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/22 का रहा।
आंकड़े
ऐसा रहा स्टोक्स का वनडे और टी-20 करियर
स्टोक्स का वनडे क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा था। उन्होंने 114 वनडे मैचों में 41.22 की औसत और 95.68 की स्ट्राइक रेट से 3,463 रन बनाए। 102 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 5 शतक और 24 अर्धशतक जमाए। गेंदबाजी में उन्होंने 42.39 की औसत से 74 विकेट लिए हैं। एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 43 मैचों में 585 रन और 26 विकेट लिए हैं।