Loading...
बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
बेन डकेट ने खेली शानदार शतकीय पारी

बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Jul 19, 2026
06:16 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (141) खेली। यह उनके वनडे करियर का चौथा और भारत के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 108 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी से इंग्लिश टीम को मजबूत शुरुआत मिली और वह बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो पाई। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही डकेट की पारी और साझेदारी?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को डकेट और जेकब बेथेल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले 10 ओवर में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन जोड़े। इसके बाद डकेट ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर उसे शतक में तब्दील कर दिया।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी निभाई। वह 135 गेंदों में 18 चौके और 1 छक्के से 141 रन बनाकर आउट हुए।

रिकॉर्ड

डकेट और बेथेल ने बनाया साझेदारी का रिकॉर्ड

डकेट और बेथेल ने साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दोनों के बीच 192 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

यह इंग्लैंड की ओर से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के नाम दर्ज था, जिन्होंने वनडे विश्व कप 2019 में 160 रन की साझेदारी निभाई थी।

एलिस्टेयर कुक और इयान बेल (158, 2013) तीसरे नंबर पर हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

डकेट और बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए हुई 192 रनों की साझेदारी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास में वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी सलामी साझेदारी बन गई है।

इस जोड़ी ने इस साझेदारी के जरिए लॉर्ड्स के मैदान पर पहले विकेट के लिए साझेदारी का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साल 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विले ने यहां पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी निभाई थी।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

डकेट ने लॉर्ड्स पर बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

डकेट ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उनके द्वारा खेली गई 141 रन की पारी लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है।

डकेट ने इस मामले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स (138*) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस सूची में अब इंग्लैंड के डेनिस एमिस (137) तीसरे, मार्कस ट्रेस्कोथिक (137) चौथे और ग्राहम गूच (136) 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

करियर

कैसा रहा है डकेट का वनडे करियर?

डकेट ने साल 2016 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 37 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 37 पारियों में 42.47 की औसत और 99.54 की स्ट्राइक रेट से 1,529 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

इसमें 4 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 165 रन का रहा है।

वह इस प्रारूप में 173 चौके और 22 छक्के भी जड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENT