Loading...
बेन डकेट पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में तीसरी बार शून्य पर हुए आउट, जानिए उनके आंकड़े
टेस्ट करियर में 7वीं बार शून्य पर आउट हुए डकेट (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

बेन डकेट पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में तीसरी बार शून्य पर हुए आउट, जानिए उनके आंकड़े

Sep 12, 2026
04:26 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट अपना खाता भी नहीं खोल सके। डकेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की पहली ही गेंद पर आउट हुए। यह टेस्ट में उनका कुल 7वां डक साबित हुआ। 3 मैचों की इस सीरीज में डकेट ने बेहद निराश किया है। आइए पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी बार शून्य पर आउट हुए डकेट 

पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में डकेट ने 15, 17, 1, 11 और 0 रन के स्कोर किए। इन 5 पारियों में डकेट का औसत 8.8 रहा।

क्रिकइंफो के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ 9 मैचों की 16 पारियों में अब उनके नाम तीन 'डक' दर्ज हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 44.2 के औसत से 663 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

अब्बास 

अब्बास ने डकेट को 3 बार किया है आउट 

क्रिकबज के अनुसार, डकेट अब्बास के खिलाफ 5 पारियों में सिर्फ 21 रन ही बना पाए हैं। उनका औसत 7 का है और उन्होंने कुल 33 गेंदों का सामना किया है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्बास ने डकेट को तीनों बार आउट किया है।

1971 में लीड्स में ब्रायन लकहर्स्ट के बाद, डकेट पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

टेस्ट में 7वीं बार शून्य पर आउट हुए डकेट 

डकेट ने साल 2016 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 49 मैचों की 91 पारियों में 38.22 की औसत से 3,364 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक के अलावा 7 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 रन का रहा है।

वह अपने अब तक के टेस्ट करियर में 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

ADVERTISEMENT