NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI को है नए चयनकर्ता की तलाश, अबे कुरुविला छोड़ेंगे राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति
    खेलकूद

    BCCI को है नए चयनकर्ता की तलाश, अबे कुरुविला छोड़ेंगे राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति

    BCCI को है नए चयनकर्ता की तलाश, अबे कुरुविला छोड़ेंगे राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 10, 2022, 02:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BCCI को है नए चयनकर्ता की तलाश, अबे कुरुविला छोड़ेंगे राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति
    BCCI

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपनी चयनकर्ता समिति के लिए एक नए चयनकर्ता की तलाश है। दरअसल वेस्ट जोन के चयनकर्ता अबे कुरुविला का चयनकर्ता समिति में कार्यकाल समाप्त हो गया है। कुरुविला को 2020 के अंत में चयनकर्ता समिति का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें यह पद छोड़ना होगा। कुरुविला को BCCI के नए कानून के कारण अपना पद छोड़ना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    इस कारण अपना पद छोड़ेंगे कुरुविला

    BCCI के नए कानून के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी क्रिकेट कमेटी में पांच साल से अधिक के समय तक काम नहीं कर सकता है। कुरुविला ने जूनियर चयनकर्ता समिति के चेयरमैन के पद पर चार साल तक काम किया था। इसके बाद दिसंबर 2020 से वह सीनियर समिति का हिस्सा थे। दो बार में पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद अब उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ रहा है।

    संभवतः BCCI अधिकारियों को नहीं थी कानून की जानकारी

    मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजीव गुप्ता द्वारा जनवरी में शिकायत दर्ज कराए जाने से पहले तक BCCI के अधिकारियों को इस कानून के बारे में जानकारी नहीं थी। अब इस कानून के सामने आने के बाद बोर्ड कुरुविला के विकल्प के लिए उपयुक्त व्यक्ति की तलाश करेगी। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्ति का इंटरव्यू करेगी और फिर किसी एक को इस पद की जिम्मेदारी सौंपेगी।

    ऐसा रहा है कुरुविला का करियर

    53 वर्षीय कुरुविला ने भारत की ओर से 10 टेस्ट और 25 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 15 और 25 विकेट लिए हैं। छह फीट और छह इंच लंबे तेज गेंदबाज रहे कुरुविला ने 82 फर्स्ट-क्लास मैचों में 290 विकेट लिए हैं। उन्होंने 63 लिस्ट-ए मैचों में 70 विकेट लिए हैं। कुरुविला ने 2002 सीजन में लिस्ट-ए मैच के रूप में आखिरी घरेलू प्रतियोगी मैच खेला था।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    फिलहाल राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति में केवल चार ही सदस्य बचे हैं। चेतन शर्मा इस समिति के चेयरमैन हैं। उनके अलावा सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देवाशीष मोहंती समिति का हिस्सा हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    BCCI

    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत में विश्व कप जीतना BCCI पर सबसे बड़ा तमाचा होगा- शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारत का दौरा करने को तैयार हुआ पाकिस्तान- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    स्टिंग ऑपरेशन के तीन महीने बाद छलका चेतन शर्मा को दर्द, बोले- कोई उम्मीद नहीं चेतन शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: CSK की जीत से रिंकू के 5 छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और बुरा घटित हुआ?  गुजरात टाइटंस

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023