LOADING...
BCCI ने बढ़ाया अजीत अगरकर का कार्यकाल, 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता
BCCI ने बढ़ाया अजीत अगरकर का कार्यकाल

BCCI ने बढ़ाया अजीत अगरकर का कार्यकाल, 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता

Apr 19, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष खिलाड़ियों की वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय उनके नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय सफलताओं को देखते हुए लिया गया है, जिनमें 3 ICC ट्रॉफी जीतना भी शामिल है। BCCI अगले साल होने वाले ICC पुरुष वनडे विश्व कप से पहले अगरकर की विशेषज्ञता और अनुभव को बरकरार रखने के लिए उत्सुक है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

प्राथमिकता

BCCI ने निरंतरता और अनुभव को दी प्राथमिकता

एक BCCI अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि अगरकर के कार्यकाल में सुचारू रूप से बदलाव हुआ है और साहसिक निर्णय लिए गए हैं। बोर्ड इस निरंतरता और अनुभव को बनाए रखना चाहता है क्योंकि 2 चयनकर्ता आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को अभी अपने पदों पर एक साल भी नहीं हुआ है। बता दें कि भारतीय टीम विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद एक मुश्किल दौर से गुजर रही है।

बयान

BCCI अधिकारी ने क्या दिया बयान?

BCCI अधिकारी ने कहा, "अगरकर के कार्यकाल में टीम का सुचारू रूप से विकास हुआ और उन्होंने साहसिक निर्णय लेने में कोई संकोच नहीं दिखाया। बोर्ड को लगता है कि उन्हें पद पर बनाए रखना चाहिए। BCCI के पदाधिकारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 मैचों के दौरान उनसे बातचीत करेंगे और उन्हें मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे।" बता दें कि भारतीय टीम 2024 और 2026 टी-20 विश्व कप के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीतने में सफल रही है।

Advertisement

प्रभाव

अगरकर के साहसिक निर्णय बने उनकी पहचान

अगरकर के नेतृत्व में भारत ने कई साहसिक फैसले लिए हैं, जिनमें इस साल की शुरुआत में घरेलू टी-20 विश्व कप के लिए ईशान किशन को टीम में वापस बुलाना शामिल है। उन्होंने टी-20 कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या के बजाय सूर्यकुमार यादव को भी प्राथमिकता दी है। शुभमन गिल को टीम से बाहर करने जैसे कुछ विवादास्पद फैसलों के बावजूद अगरकर ने भारत के क्रिकेट भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisement