Loading...
BCCI ने बनाई नई योजना, SENA देशों के दौरे से पहले खिलाड़ियों को मिल सकेगा आराम
अगले FTP में गैप चाहता है BCCI (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

BCCI ने बनाई नई योजना, SENA देशों के दौरे से पहले खिलाड़ियों को मिल सकेगा आराम

Sep 05, 2026
04:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) में मैचों के बीच पर्याप्त गैप रखने की कोशिश करेगा। 22-23 सितंबर को दुबई में वर्कशॉप होनी है, जिसमें BCCI अपनी यह मांग रखेगा। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि साल में मैचों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए अगले FTP (2027-31) में खिलाड़ियों को आराम का समय जरूर दिया जाए। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

FTP में हम कुछ जरूरी कदम उठाएंगे- देवाजीत सैकिया

BCCI के सचिव सैकिया ने कहा, "हमारे सामने चुनौती यह है कि साल में बहुत ज्यादा मैच होते हैं, और इसीलिए अगले FTP में हम कुछ चीजे करेंगे और कुछ कदम उठाएंगे। हमने अपने FTP से जुड़े लोगों को निर्देश दिए हैं, जो जल्द ही अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बैठक करेंगे कि हमारे FTP का शेड्यूल इस तरह बनाया जाए जिससे खिलाड़ियों को ठीक से आराम मिल सके।

बयान 

SENA देशों के दौरों के लिए क्या बोले सैकिया?

सैकिया ने SENA देशों में बड़ी सीरीज से पहले खिलाड़ियों के आराम और वहां के माहौल में ढलने के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, "SENA देशों में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले उन्हें वहां के माहौल में ढलने का मौका मिले या कुछ फ्रेंडली मैच खेलने को मिलें।"

बता दें कि व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भारत ने IPL के ठीक बाद कुछ अहम विदेशी दौरे किए हैं, जिसमें भारतीय टीम सीरीज नहीं जीत सकी थी।

ADVERTISEMENT

चुनौती 

BCCI के सामने होंगी ये चुनौती 

BCCI मैनेजरों को अगले FTP में शेड्यूल के बीच गैप बनाने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं और ICC इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा।

भारत 2028 की शुरुआत में इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा और उसी साल बाद में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा।

इसके अलावा वापसी के दौरों की भी योजना है, जिसके तहत भारत 2029 में इंग्लैंड का दौरा करेगा और 2031 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा।

ADVERTISEMENT

ICC 

कई ICC इवेंट्स का भी होना है आयोजन 

अगले FTP में कई ICC इवेंट्स भी शामिल हैं, जैसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टी-20 विश्व कप (2028), भारत में चैंपियंस ट्रॉफी (2029), इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में टी-20 विश्व कप (2030), और भारत और बांग्लादेश में वनडे विश्व कप (2031) होना है।

इसमें WTC से जुड़ी प्रतिबद्धताएं भी शामिल हैं, जिनके तहत दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का दौरा करना पड़ सकता है और साथ ही श्रीलंका की मेजबानी भी करनी पड़ सकती है।

ADVERTISEMENT