BCCI ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति की नियुक्तियों की घोषणा की
क्या है खबर?
सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति में एक-एक चयनकर्ता के पदों के लिए आवेदनों की जांच की।
जांच करने के बाद CAC ने उक्त पदों के लिए सर्वसम्मति से श्यामा डे शॉ और वीएस तिलक नायडू के नाम की सिफारिश की है।
बाएं हाथ की बल्लेबाज और मध्यम गति की गेंदबाज शॉ ने 3 टेस्ट और 5 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
प्रदर्शन
नायडू का प्रथम श्रेणी में प्रदर्शन
शॉ ने 1985-1997 तक घरेलू क्रिकेट में बंगाल का और 1998-2002 तक रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दो कार्यकालों के लिए बंगाल चयनकर्ता के रूप में कार्य किया।
नायडू ने 1998-99 से 2009-10 तक कर्नाटक के साथ-साथ दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 93 प्रथम श्रेणी खेलों में 4386 रन बनाए।
2013 से 2016 तक उन्होंने KSCA जूनियर चयन समिति की अध्यक्षता की और 2015-16 सत्र के दौरान वरिष्ठ चयन समिति में काम किया।
जानकारी
दोनों समिति इस प्रकार हैं:-
महिला चयन समिति: नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्गरेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटचार, श्यामा डे शॉ। जूनियर क्रिकेट कमेटी: वीएस तिलक नायडू (चेयरपर्सन), रणदेव बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल, कृष्ण मोहन।