Page Loader
BCCI ने की महिला टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध की घोषणा, राजेश्वरी गायकवाड़ को जगह नहीं
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को मिली केंद्रीय अनुबंध की ग्रेड-A

BCCI ने की महिला टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध की घोषणा, राजेश्वरी गायकवाड़ को जगह नहीं

Mar 24, 2025
02:12 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। इसमें 16 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। यह अनुबंध 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक प्रभावी रहेगा। बोर्ड ने इस अविध लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत सिर्फ 3 खिलाड़ियों को A श्रेणी में रखा है। हरमनप्रीत के अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी इस श्रेणी में शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें BCCI की पोस्ट

सूची

ये हैं वार्षिक अनुबंध पाने वाली खिलाड़ी

BCCI ने इस बार वार्षिक अनुबंध को कुल तीन श्रेणियों में बांटा है। इसमें पुरुष टीम की तरह A+ ग्रेड नहीं रखी गई है। ग्रेड-A (3 खिलाड़ी)- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा। ग्रेड-B (4 खिलाड़ी)- रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शफाली वर्मा। ग्रेड-C (9 खिलाड़ी)- यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।

निराशा

इन खिलाड़ियों को मिली निराशा

इस अनुबंध सूची में पिछली बार ग्रेड-B में शामिल राजेश्वरी गायकवाड़ सहित ग्रेड-C में शामिल रही मेघना सिंह, देविका वैद्य, सब्बीनेनी मेघना, अंजलि सरवानी और हरलीन देओल जगह बनाने से चूक गई है। बता दें कि हरलीन ने हाल ही में वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। इसके बाद राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में यह उनके लिए निराशा है।

तैयारी

भारतीय टीम वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटी

भारतीय महिला टीम अब आगामी वनडे विश्व कप 2025 की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए वह 27 अप्रैल से श्रीलंका में एक त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगी। इसमें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे विश्व कप सितंबर में संभावित रूप से आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के संभावित स्थलों में विजाग, पंजाब, मुल्लांपुर, इंदौर, त्रिवेंद्रम और गुवाहाटी शामिल हैं।