टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में अहम उपलब्धि हासिल की है। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए वेल्श फायर के खिलाफ अर्धशतक (51*) लगाया। यह उनके टी-20 करियर का कुल 115वां, 50+ रन का स्कोर साबित हुआ। इस बीच टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
डेविड वार्नर (128)
डेविड वार्नर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने 439 टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 438 पारियों में 37.29 की औसत और 140.64 की स्ट्राइक रेट से 14,284 रन बनाए हैं।
वार्नर के बल्ले से 10 शतक और 118 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 135 रन रहा है।
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के बल्ले से 1,464 चौके और 505 छक्के निकले हैं।
#2
विराट कोहली (120)
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर में 120 स्कोर, 50+ रन के किए हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में कुल 10 शतक और 110 अर्धशतक लगाए हैं।
अपने टी-20 करियर में उन्होंने 430 मैचों की 413 पारियों में उन्होंने 42.44 की औसत के साथ 14,218 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम से खेलते हुए उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 48.69 की औसत के साथ 4,188 रन बनाए थे।
#3
जोस बटलर (115)
बटलर टी-20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
उन्होंने अब तक 522 टी-20 मैचों की 492 पारियों में 35.48 की औसत के साथ 14,833 रन बनाए हैं। उन्होंने 131 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 9 शतक और 106 अर्धशतक लगाए हैं।
वह अपने टी-20 करियर में 650 छक्के लगा चुके हैं।
इंग्लैंड की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बटलर ने 33.96 की औसत से 4,212 रन बनाए हैं।
#4
बाबर आजम (114)
बाबर आजम भी इस सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने टी-20 करियर में 13 शतक और 101 अर्धशतक लगाए हैं।
उन्होंने अपने टी-20 करियर में 12,000 से अधिक रन बनाए हुए हैं।
पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 145 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की 136 पारियों में 38.94 की औसत और 128.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,596 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।