LOADING...
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज
अभिषेक ने IPL 2026 में लगाया बड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Apr 22, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विरुद्ध मुकाबले में बड़ा शतक (135*) लगाया। उनकी इस पारी की मदद से हैदराबाद में खेले गए मैच में SRH ने 47 रन से जोरदार जीत दर्ज की। इस बीच टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

अभिषेक शर्मा (4 बार)

यह चौथी बार था जब अभिषेक ने किसी टी-20 मैच में 130 से ज्यादा रन बनाए। अभिषेक IPL के इतिहास में 130 से ज्यादा के 2 स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL में उनका पहला शतक पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ (141 रन) आया था। इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए खेलते हुए 135 रन बनाए थे, और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ 148 रन बनाए थे।

#2 

क्रिस गेल (3 बार)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल का टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन है, जो उन्होंने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खेलते हुए बनाया है। इसके अलावा गेल एक बार बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नाबाद 146 रन और विटैलिटी ब्लास्ट में नाबाद 151 रन की पारियां खेल चुके हैं। बता दें कि गेल के नाम पर टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (22) लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Advertisement

#3 

आरोन फिंच (3 बार)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 3 पारियों में 130+ रन बनाए हैं। फिंच ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2 शतक लगाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारियां खेलीं थी। इनके अलावा विटैलिटी ब्लास्ट में इस बल्लेबाज ने नाबाद 131 रन की पारी खेली हुई है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 138.16 की स्ट्राइक रेट से 11,458 रन बनाए थे।

Advertisement