
IPL के इतिहास में RR की ओर से इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सिर्फ 1 खिताब जीता है।
2008 में खेले गए पहले संस्करण के फाइनल में RR ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हराया था।
उसके बाद से टीम अपने दूसरे खिताब की प्रतीक्षा में है। IPL 2025 में भी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।
इस बीच IPL के इतिहास में RR की ओर से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
जोस बटलर (7 शतक)
RR की ओर से जोस बटलर ने सर्वाधिक 7 शतक लगाए थे।
उन्होंने RR की ओर से 83 मैच खेले, जिसकी 82 पारियों में 41.85 की औसत और 147.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,055 रन बनाए थे।
बटलर RR की ओर से 3,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले और इकलौते विदेशी बल्लेबाज हैं।
RR की ओर से खेलते हुए बटलर से ज्यादा रन सिर्फ संजू सैमसन ने बनाए हैं।
#2
संजू सैमसन (2 शतक)
IPL 2025 में भी RR की कप्तानी करने वाले सैमसन अपनी मौजूदा टीम से 2 शतक लगा चुके हैं।
उन्होंने IPL 2019 में SRH के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 2021 में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने PBKS के खिलाफ 119 रन बनाए थे।
दिलचस्प रूप से उनके ये दोनों शतक हारे हुए मैचों में आए हैं।
वह RR की ओर से IPL में 4,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
#3
अजिंक्य रहाणे (2 शतक)
अजिंक्य रहाणे भी RR की ओर से 2 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने IPL 2012 में RCB के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था।
IPL 2019 में उन्होंने DC के खिलाफ 63 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए थे।
RR की ओर से खेलते हुए उन्होंने 93 पारियों में 34.27 की औसत और 122.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,810 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 2 शतकों के अलावा 17 अर्धशतक लगाए थे।
#4
यशस्वी जायसवाल (2 शतक)
यशस्वी जायसवाल भी अपने युवा करियर के दौरान RR की ओर से 2 शतक जड़ चुके हैं।
वह IPL 2025 में भी RR के अभियान में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
उन्होंने इस सीजन की 14 पारियों में 43.00 की औसत और 159.71 की स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।
अपने IPL करियर में उन्होंने अब तक 34.38 की औसत से 2,166 रन बना लिए हैं।
#5
शेन वॉटसन (2 शतक)
शेन वॉटसन ने भी RR का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 शतकीय पारियां खेलीं थी।
उन्होंने RR की ओर से 78 मैच खेले, जिसकी 76 पारियों में 36.49 की औसत और 141.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,372 रन बनाए थे।
इस बीच उनके बल्ले से 2 शतकों के अलावा 14 अर्धशतक लगाए थे।
वह 2008 में RR की ओर से खिताब जीतने वाली टीम के प्रमुख सदस्य थे।