LOADING...
IPL में CSK के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
रोहित ने CSK के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में CSK के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

Apr 21, 2025
03:13 pm

क्या है खबर?

बीते रविवार (20 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 38वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह मौजूदा सीजन में CSK की छठी हार रही। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में MI से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने CSK के विरुद्ध अर्धशतक लगाए। इस बीच CSK के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

रोहित शर्मा (9 स्कोर)

रोहित ने बीते रविवार को हुए मैच में 45 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने CSK के विरुद्ध अपना 8वां अर्धशतक लगाया। वह इस टीम के विरुद्ध 1 शतक भी लगा चुके हैं। रोहित ने CSK के विरुद्ध अब तक 36 पारियों में 31.35 की औसत और 130.99 की स्ट्राइक रेट के साथ 972 रन बनाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

#2 

विराट कोहली (9 स्कोर)

RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 34 मैचों में 37.37 की उम्दा औसत से 1,084 रन बनाए हैं। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 125.46 की रही है। कोहली ने CSK के खिलाफ 90* रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 9 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 43 छक्के भी लगाए हैं।

#3 

शिखर धवन (9 स्कोर)

कोहली के अलावा सिर्फ शिखर धवन CSK के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने CSK के खिलाफ 29 मैचों में 44.04 की उम्दा औसत और 131.79 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,057 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना पहला IPL शतक (101*) भी 2020 सीजन में CSK के खिलाफ ही लगाया था। इस शतक के अलावा, धवन ने CSK के खिलाफ 8 अर्धशतक भी लगाए हैं।

#4 

डेविड वार्नर (9 स्कोर)

डेविड वार्नर को भी CSK के खिलाफ खेलना पसंद था। उन्होंने 21 मैचों में 33.14 की औसत से 696 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने येलो आर्मी के खिलाफ 133.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 9अर्धशतक लगाए थे। CSK के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 90 है। कुल मिलाकर, वह IPL में CSK के खिलाफ पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह IPL 2025 की नीलामी में नहीं बिक सके थे।