Page Loader
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े
सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े

Jul 18, 2024
01:39 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजी पहले से आसान हुई है। वनडे क्रिकेट में अब 400 रन और 20 ओवर की क्रिकेट में तो 250 से ज्यादा रन बन जाते हैं। खेल की पिच अब ज्यादा बल्लेबाजों के अनुरूप बनती है। पहले सिर्फ 2 प्रारूप खेले जाते थे, लेकिन अब टी-20 क्रिकेट के रूप में तीसरा प्रारूप भी खेला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन शीर्ष बल्लेबाजों के बार में, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

#1

सचिन तेंदुलकर- 34,357 रन 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 1989 में अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार यह खिलाड़ी साल 2018 में खेलते हुआ नजर आया था। तेंदुलकर ने 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की 782 पारियों में 74 बार नाबाद रहते हुए 48.52 की औसत से 34,357 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 164 अर्धशतक और 100 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248* रन रहा है।

#2

कुमार संगाकारा- 28,016 रन

इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं। उन्होंने साल 2000 में अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह साल 2015 में खेलते हुए नजर आए थे। इस खिलाड़ी ने 594 मैच की 666 पारियों में 67 बार नाबाद रहते हुए 46.77 की औसत से 28,016 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 63 शतक और 153 अर्धशतक निकले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संगाकारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रन रहा था।

#3

रिकी पोंटिंग- 27,483

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 1995 में खेला था। वह आखिरी बार 2012 में खेलते हुए नजर आए थे। इस खिलाड़ी ने 560 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इसकी 668 पारियों में 70 बार नाबाद रहते हुए 45.95 की औसत से 27,483 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 71 शतक और 146 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा था।

#4

विराट कोहली- 26,884

इस सूची में चौथे स्थान पर विराट कोहली हैं। साल 2008 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले कोहली ने अब तक 530 मैच खेले हैं। इसकी 588 पारियों में उन्होंने 53.55 की औसत से 26,884 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 80 शतक और 140 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254* रन रहा है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-4 खिलाड़ियों में कोहली एकमात्र सक्रिय बल्लेबाज हैं। वे जल्द ही पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।