LOADING...
बड़ौदा के क्रिकेटर शिवालिक शर्मा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, मुंबई इंडियंस का रह चुका है हिस्सा
शिवालिक मुंबई इंडियंस का रह चुके हैं हिस्सा (तस्वीर: एक्स/@SATISHMISH78)

बड़ौदा के क्रिकेटर शिवालिक शर्मा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, मुंबई इंडियंस का रह चुका है हिस्सा

May 05, 2025
03:37 pm

क्या है खबर?

बड़ौदा के 26 वर्षीय क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस युवा खिलाड़ी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती ने कुड़ी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए क्रिकेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई और अब परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

सगाई तोड़ चुके हैं शिवालिक 

एनडीटीवी के मुताबिक, पीड़िता फरवरी 2023 में गुजरात के वडोदरा घूमने गई थी, तभी उसका संपर्क शिवालिक से हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। जिसके चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थी। इसके बाद दोनों के माता-पिता एक-दूसरे से मिले और क्रिकेटर ने सगाई कर ली थी। अगस्त 2024 में शिवालिक के माता-पिता ने यह कारण देते हुए सगाई तोड़ दी कि शिवालिक अब नेशनल क्रिकेटर बन गया है।

करियर 

ऐसा है शिवालिक का क्रिकेटिंग करियर 

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवालिक ने 2018 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 43.48 की औसत के साथ 1,087 रन बनाए हैं। अब तक 13 लिस्ट-A मैचों में 29.27 की औसत से 322 रन बनाए हैं। उन्होंने 19 टी-20 क्रिकेट मुकाबलों में 24.92 की औसत और 147.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 349 रन अपने नाम किए हैं।

Advertisement

जानकारी

IPL 2024 में MI का हिस्सा थे शिवालिक

शिवालिक IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद उन्हें अगले सीजन से पहले टीम से रिलीज कर दिया था।

Advertisement