LOADING...
बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 1-1 से बराबरी की
नाहिद राणा ने की घातक गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

Apr 20, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबरी की। ढाका में हुए मैच में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी पारी 198 रन पर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेशी टीम ने तंजीद हसन तमीम (76) और नजमुल हुसैन शांतो (50) की पारियों की बदौलत लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती बांग्लादेशी टीम 

न्यूजीलैंड ने 52 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच निक केली ने 83 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी (5/32) के चलते कीवी टीम 48.4 ओवर में सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश ने 21 रन तक 2 विकेट खो दिए। संकट की घड़ी में मेजबान टीम से तंजीद हसन तमीम (76) और नजमुल हुसैन शांतो (50) ने उम्दा पारियां खेलते हुए जीत दिलाई।

नाहिद राणा

नाहिद राणा ने वनडे में लिया अपना दूसरा 5 विकेट हॉल 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद ने लगातार 2 ओवरों में हेनरी निकोल्स (13) और विल यंग (2) को आउट किया। उन्होंने मध्यक्रम में मुहम्मद अब्बास (19) का विकेट चटकाते हुए अहम साझेदारी को तोड़ा। उनके अगले शिकार डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (15) और जेडन लेनोक्स (0) थे। उन्होंने 10 ओवरों में 32 रन देते हुए 5 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने एक ओवर मेडन किया।

Advertisement

सूची 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल वाले तीसर बांग्लादेशी

क्रिकइंफो के अनुसार, नाहिद वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश के लिए 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। वह रुबेल हुसैन (6/26) और आफताब अहमद (5/31) जैसे गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 3 मैचों में 20.00 की औसत और 4.82 की इकॉनमी रेट के साथ 7 विकेट लिए। यह कीवी टीम के खिलाफ उनका पहला 5 विकेट हॉल है।

Advertisement

अर्धशतक 

तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन ने लगाए अर्धशतक 

तंजीद ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया। वह 58 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, नजमुल ने 71 गेंदों पर 50 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हर्ट हुए। क्रीज छोड़ने से पहले उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। नजमुल और तंजीद ने तीसरे विकेट के लिए 110 गेंदों में 120 रन की उम्दा साझेदारी की।

Advertisement