
बांग्लादेश बनाम भारत: जाकिर हसन ने अपने पहले टेस्ट में लगाया शतक
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने अपने पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शतक लगा दिया है।
उन्होंने 223 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान जाकिर ने 13 चौका और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 44.64 का रहा।
जाकिर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले दुनिया के 113वें बल्लेबाज बने हैं।
जाकिर से पहले ये कारनामा श्रेयस अय्यर ने किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाया था।
जाकिर हसन
जाकिर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के चौथे बल्लेबाज
जाकिर से पहले बांग्लादेश के लिए तीन बल्लेबाज अपने डेब्यू टेस्ट में शतक बना चुके हैं।
अमीनुल इस्लाम, अबुल हसन और मोहम्मद अशरफुल ये कारनामा पहले कर चुके हैं।
अमीनुल इस्लाम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2000 में 145 रन की पारी खेली थी।
इसी तरह अबुल हसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2012 में 113 रन बनाए थे।
मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ 6 सितंबर, 2001 को 114 रन की पारी खेली थी।
मोहम्मद अशरफुल
भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं जाकिर
अपने डेब्यू टेस्ट के पहली पारी में 20 रन बनाने वाले जाकिर के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 60.00 की औसत से 120 रन हैं।
जाकिर मोहम्मद अशरफुल, तमीम इकबाल, अमीनुल इस्लाम और मुश्फिकुर रहीम के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले बांग्लादेश के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
रहीम ने भारत के खिलाफ दो बार शतक लगाया है।
नजमुल हुसैन शान्तो सात चौके जड़कर 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक जमाया।
उमेश यादव
शांतो और जाकिर ने बांग्लादेश को दिलाई थी मजबूत शुरुआत
बांग्लादेश की टीम ने 42/0 के बाद चौथे दिन का खेल शुरू किया था।
दोनों सलामी बल्लेबाज जाकिर और शांतो ने सुबह के सत्र में शानदार बल्लेबाजी की।
उमेश यादव द्वारा शांतो को आउट करने से पहले उन्होंने 124 रन जोड़ दिए थे।
जाकिर ने तीसरे विकेट के लिए लिटन दास के साथ 42 रन की साझेदारी की।
शतक पूरा करने के बाद वह आर अश्विन की बॉल पर आउट हो गए।
शुभमन गिल
तीसरे दिन शुभमन और पुजारा ने जड़ा शतक
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 258/2 पर घोषित की थी। भारत की ओर से दो शतक लगाए गए थे।
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 110 रन बनाए थे, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विराट कोहली 19 रन बनाकर पुजारा के साथ नाबाद लौटे थे। पुजारा ने 51 पारियों और तीन साल 11 महीने बाद टेस्ट में शतक जमाया था।
इसके दम पर ही भारत ने बांग्लादेश को 513 रन का लक्ष्य दिया था।