NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / लियोनल मेसी ने 8वीं बार जीता बेलोन डी'ओर, जानिए उनके आंकड़े और रिकार्ड्स 
    अगली खबर
    लियोनल मेसी ने 8वीं बार जीता बेलोन डी'ओर, जानिए उनके आंकड़े और रिकार्ड्स 
    लियोनल मेसी ने 8वीं बार बेलोन डी'ओर जीता है (तस्वीर: एक्स/ @ballondor)

    लियोनल मेसी ने 8वीं बार जीता बेलोन डी'ओर, जानिए उनके आंकड़े और रिकार्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 31, 2023
    11:00 am

    क्या है खबर?

    फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने 8वीं बार बेलोन डी'ओर का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने एर्लिंग हालैंड और किलियन एम्बाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ियों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है।

    वह इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को 36 साल बाद फीफा विश्व कप का खिताब भी दिलाया था।

    ऐसे में आईए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    खिलाड़ी

    सबसे ज्यादा बार बेलोन डी'ओर का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी 

    मेसी सबसे ज्यादा बार बेलोन डी'ओर जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 और 2023 में यह खिताब जीता।

    दूसरे स्थान पर पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (5 बार) हैं। उन्होंने 2008, 2013, 2014, 2016 और 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था।

    तीसरे स्थान पर फ्रांस के माइकल प्लैटिनी हैं। उन्होंने साल 1983, 1984 और 1985 में यह खिताब जीता था।

    मेसी लगातार 4 बार यह खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे।

    उम्रदराज

    दूसरे सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी बने

    36 साल और 4 महीने की उम्र में मेसी पिछले साल के विजेता करीम बेंजेमा की जगह लेकर बेलोन डी'ओर जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

    साल 1956 में स्टेनली मैथ्यूज ने जब यह पुरस्कार जीता था तब उनकी उम्र 41 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस पुरस्कार को अपने नाम किया है।

    मेसी ने पहले 6 बैलन डी' ओर बार्सिलोना के लिए खेलते हुए जीते गए थे।

    जानकारी

    जानिए क्या होता है बेलोन डी'ओर

    फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका 'फ्रांस फुटबॉल' द्वारा इस अवार्ड को दिया जाता है। क्लब और राष्ट्रीय टीम की ओर से साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान मिलता है। साल 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था

    विश्व कप

    कतर विश्व कप में मेसी ने किया था शानदार प्रदर्शन 

    मेसी ने साल 2022 के कतर विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया था और 7 गोल दागे थे जो कि गोल्डन बूट विजेता एम्बाप्पे से सिर्फ 1 गोल कम था।

    उन्होंने टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे अधिक (3) असिस्ट भी किए थे। इसके अलावा उन्होंने पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा (21) पास किए थे।

    किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा उनके 13 शॉट लक्ष्य पर थे।

    प्रदर्शन 

    2022-23 में कैसा रहा है मेसी का प्रदर्शन?

    मेसी 2022-23 में पीएसजी के साथ फ्रेंच सुपरकप और लीग-1 जीतने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने पीएसजी के लिए 21 गोल किए थे और 20 पास किए थे। अपने देश और क्लब को मिलाकर उन्होंने 41 गोल और 26 पास किए हैं।

    अगस्त 2022 से जुलाई 2023 तक मेसी ने पीएसजी के लिए 21, अर्जेंटीना के लिए 17 और इंटर मियामी एफसी के लिए 3 गोल किए, जिससे उनकी संख्या 41 हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लियोनल मेसी
    फुटबॉल समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    लियोनल मेसी

    बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव फुटबॉल समाचार
    मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? फुटबॉल समाचार
    2005 के बाद पहली बार बैलन डे ऑर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुए मेसी, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    कतर में होने वाला फीफा विश्व कप मेरा आखिरी विश्व कप होगा- लियोनल मेसी फीफा विश्व कप

    फुटबॉल समाचार

    लियोनल मेसी को साइन करना चाहता है सउदी अरब का क्लब अल हिलाल लियोनल मेसी
    FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो: दोस्ताना मैच में भिड़ेंगे दोनों खिलाड़ी  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    मेसी-रोनाल्डो का मैच देखने के लिए सऊदी के बिजनेसमैन ने खरीदा लगभग 22 करोड़ का टिकट क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025