LOADING...
बाबर आजम पाकिस्तान की वनडे टीम से बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
बाबर आजम टीम से बाहर हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

बाबर आजम पाकिस्तान की वनडे टीम से बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

Mar 04, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 11 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली इस टीम से बाबर आजम का पत्ता कट गया है। टी-20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों (अब्दूल समद, माज सादाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान और शमयल हुसैन) को मौका मिला है।

टीम 

ऐसी है पाकिस्तान की पूरी टीम 

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, आघा सलमान और शमयल हुसैन। इस टीम में फखर जमान और सैम अयूब को भी मौका नहीं मिला है। साल 2027 में वनडे विश्व कप होना है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम नई सोच के साथ मैदान पर उतरेगी।

शेड्यूल

ऐसे है वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल 

8 मार्च को पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पहुंचेगी। 10 मार्च को टीम का अभ्यास सत्र रखा गया है। सीरीज के सभी मुकाबलों का आयोजन शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम ढाका में होगा। पहला मुकाबला 11 मार्च को दोपहर 1:45 बजे खेला जाएगा। दूसरा मैच (13 मार्च) और तीसरा मैच (15 मार्च) को होगा। इन दोनों मुकाबलों का समय भी 1:45 ही रखा गया है। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम सुपर-8 से बाहर हो गई थी।

Advertisement

हेड-टू-हेड

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा रहा है भारी 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक 39 वनडे मुकाबले हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तान की टीम को 34 मैच में जीत मिली है। बांग्लादेश की टीम सिर्फ 5 मुकाबले जीतने में ही सफल हो पाई है। दोनों टीमों के बीच आखिरी 5 वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है। 1 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किया है। वहीं, एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था।

Advertisement