NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अविष्का फर्नांडो ने जड़ा छठा वनडे अर्धशतक, पूरे किए 1,000 रन
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अविष्का फर्नांडो ने जड़ा छठा वनडे अर्धशतक, पूरे किए 1,000 रन
    अविष्का फर्नांडो ने पूरे किए 1,000 वनडे रन (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अविष्का फर्नांडो ने जड़ा छठा वनडे अर्धशतक, पूरे किए 1,000 रन

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 09, 2024
    07:34 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय (88) पारी खेली।

    इसी तरह उन्होंने पारी का छठा रन बनाते ही अपने 1,000 वनडे रन भी पूरे कर लिए।

    यह उनके वनडे करियर का छठा और अफगान टीम के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट खेले।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही फर्नांडो की पारी और साझेदारी?

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को फर्नांडो और पथुम निसांका (210*) ने शानदार शुरुआत दिलाई।

    दोनों ने पहले विकेट के लिए 26.2 ओवर में 182 रन जोड़े। इसके बाद फर्नांडो 88 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हो गए।

    उन्होंने अपनी पारी में 100 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े।

    उनकी साझेदारी के बल पर ही टीम 380 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रही।

    उपलब्धि

    फर्नांडो 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले 39वें श्रीलंकाई

    फर्नांडो वनडे क्रिकेट में 1,000 रन (1,082) का आंकड़ा पार करने वाले श्रीलंका के 39वें खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 33 मैचों में 32.78 की औसत से यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस प्रारूप में उनके नाम 3 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं।

    इस दौरान 25 वर्षीय इस खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट भी 91.77 की रही है। उनका उच्चतम स्कोर 127 रन का रहा है, जो उन्होंने साल 2020 में हंबनटोटा में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था।

    जानकारी

    बतौर ओपनर कैसे हैं फर्नांडो के आंकड़े?

    फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए ओपनर बल्लेबाज के रूप में 27 पारियों में करीब 37 की औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 877 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। वह 15वें सर्वाधिक रन बनाने श्रीलंकाई ओपनर बल्लेबाज हैं।

    प्रदर्शन

    श्रीलंका में कैसा रहा है फर्नांडो का प्रदर्शन? 

    फर्नांडो ने अपने वनडे करियर में आधे से अधिक रन श्रीलंका की सरजमीं पर बनाए हैं।

    उन्होंने घरेलू मैदान पर 40.47 की औसत से 688 रन अपने नाम किए हैं। इसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

    घरेलू मैदान पर उनके 2 शतक वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी 89.35 की रही है।

    विदेशी जमीं पर उन्होंने 16 मैच में 394 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।

    साझेदारी

    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

    फर्नांडो और निसांका के बीच पहले विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी हुई। यह वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही है।

    इस मामले में केवल हैमिल्टन मासाकाद्जा और सिकंदर रजा की साझेदारी ही उनसे आगे हैं। इस दोनों ने साल 2014 में 224 रन की साझेदारी की थी।

    इसी तरह साल 2023 में ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच 156 रन की साझेदारी अफगान टीम के खिलाफ तीसरी बड़ी साझेदारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या को पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया, जानिए कितना होगा कार्यकाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
    वनिंदु हसरंगा को सौंपी जा सकती है श्रीलंका की टी-20 टीम की कमान- रिपोर्ट जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का ऐलान  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बन सकते हैं टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम से जुड़ा हाल भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: सदीरा समरविक्रमा ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 1,000 रन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: बारिश से धुला पहला वनडे मैच, 8 जनवरी को होगा दूसरा मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
     ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए शमर जोसेफ सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, भारत में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह
    रणजी ट्रॉफी 2024: झारखंड ने दर्ज की बड़ी जीत, जानिए पांचवे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025