NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023: साल के पहले ग्रैंड स्लैम से जुड़ी जरूरी बातें
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023: साल के पहले ग्रैंड स्लैम से जुड़ी जरूरी बातें
    साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 16 जनवरी से शुरू होगा (तस्वीर: ट्विटर/@AustralianOpen)

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023: साल के पहले ग्रैंड स्लैम से जुड़ी जरूरी बातें

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 11, 2023
    07:27 am

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया ओपन (AO) 2023 की शुरुआत अगले सप्ताह से होने जा रही है।

    साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को लेकर टेनिस प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 29 जनवरी के बीच मेलबर्न पार्क में होगा।

    महिला एकल स्पर्धा की दो बार की चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका 2023 संस्करण में भाग नहीं लेंगी।

    आइये आपको इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

    2022

    2022 संस्करण में नडाल और बार्टी ने जीता था खिताब

    AO के पिछले संस्करण (2022) में स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता था।

    फाइनल मुकाबले में उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

    महिला एकल वर्ग में एश्ले बार्टी ने डेनियल कोलिन्स को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला AO खिताब जीता था।

    गौरतलब है कि बार्टी ने अब पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है।

    जानकारी

    विजेताओं के बारे में खास जानकारी

    रोडनी हीथ और मार्गरेट मोल्सवर्थ क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में AO के पहले विजेता थे।

    दिलचस्प बात यह है कि केन रोजवेल के नाम पुरुष एकल वर्ग में AO का खिताब जीतने का सबसे कम उम्र (18) और सबसे अधिक उम्र (37) वाले खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    महिला एकल वर्ग में मार्टिना हिंगिस (16) सबसे युवा और थेल्मा कॉइन (35) सबसे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज है।

    आंकड़े

    सबसे अधिक खिताब किसने जीते हैं?

    सर्बिया के स्टार प्लेयर नोवाक जोकोविच पुरुष एकल वर्ग में सबसे अधिक AO खिताब (9) जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

    उनके बाद स्विट्जरलैंड के पूर्व दिग्गज रोजर फेडरर और रॉय एमर्सन हैं, जो छह-छह बार इसे जीतने में कामयाब हुए हैं।

    महिला एकल वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट 11 खिताबों के साथ शीर्ष पर हैं।

    अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सात खिताबों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

    नदारद

    ये स्टार्स नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट

    ओसाका ने बिना कारण बताए 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस ले लिया है।

    अमेरिकी दिग्गज वीनस विलियम्स भी चोट के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

    स्पेन के कार्लोस अल्कराज पैर में चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं।

    पूर्व विश्व नंबर एक और रोमानियाई पेशेवर सिमोना हालेप भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक टेस्ट के बाद बाहर हो चुकी हैं।

    फेवरेट

    कौन हैं टूर्नामेंट के फेवरेट खिलाड़ी?

    जोकोविच हाल ही में अच्छी फॉर्म में हैं और कई खेल विशेषज्ञ उनका 10वां AO खिताब जीतने का दावा कर रहे हैं।

    इसके साथ ही राफेल नडाल, स्टेफानोस सितसिपास और मेदवेदेव पुरुष एकल खिताब के लिए अन्य दमदार दावेदार हैं।

    ओसाका के बाहर होने और बार्टी के खेल से संन्यास लेने के बाद दुनिया की नंबर एक इगा स्वोटेक महिला एकल स्पर्धा में खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं।

    जानकारी

    पहली बार 1905 में हुआ था आयोजन

    ऑस्ट्रेलियन ओपन प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले चार ग्रैंड स्लैम टेनिस आयोजनों में से पहला है। तीन अन्य ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं। इस बार टूर्नामेंट का 111वां संस्करण आयोजित होगा। पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन 1905 में हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया ओपन
    ग्रैंड स्लैम
    टेनिस
    राफेल नडाल

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना

    ऑस्ट्रेलिया ओपन

    कोरोना वायरस: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 के आयोजन पर मंडरा रहा है खतरा फ्रेंच ओपन
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेन ड्रॉ में शामिल किया गया जोकोविच का नाम, सेरेना नहीं खेलेंगी टूर्नामेंट सेरेना विलियम्स
    एश्ले बार्टी ने जीता 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, बने ये रिकॉर्ड्स टेनिस
    विंबलडन: चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटे राफेल नडाल, किर्गियोस ने बनाई फाइनल में जगह फ्रेंच ओपन

    ग्रैंड स्लैम

    ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने वाली पांचवीं भारतीय महिला खिलाड़ी बनी अंकिता रैना टेनिस
    विंबलडन में कैसा रहा है नोवाक जोकोविच का प्रदर्शन? टेनिस
    विंबलडन 2022: एलेना रयबकिना ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं टेनिस
    ऐसा रहा है रोजर फेडरर का टेनिस करियर, जानिए उनके रिकार्ड्स और रोचक आंकड़े टेनिस

    टेनिस

    ऑस्ट्रेलिया सरकार ने निरस्त किया जोकोविच का वीजा, लग सकता है तीन साल का बैन नोवाक जोकोविच
    ऑस्ट्रेलिया में फिर से नजरबंद किए गए जोकोविच, रविवार को होगा देश से निकालने पर फैसला नोवाक जोकोविच
    अदालत में केस हारे जोकोविच, ऑस्ट्रेलिया से वापस भेजे जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर से बाहर हुई सानिया मिर्जा, संन्यास की योजना का किया ऐलान सानिया मिर्जा

    राफेल नडाल

    फ्रेंच ओपन 2021: आसान जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल फ्रेंच ओपन
    दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद दी जानकारी टेनिस
    2021 में टेनिस जगत में क्या हुआ? एक नजर साल की सबसे चर्चित चीजों पर टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, सेमीफाइनल में बेरेटिनी को हराया टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025