Page Loader
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मार्नस लाबुशेन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 25, 2023
05:19 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 24वें मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाया। 131.91 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 47 गेंदों में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। यह उनके वनडे करियर का 9वां अर्धशतक है। इसके अलावा वह इस प्रारूप में 2 शतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने डेविड वार्नर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े।

प्रदर्शन

टूर्नामेंट में लाबुशेन का प्रदर्शन

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ लाबुशेन ने 41 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्होंने 74 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 60 गेंदों पर 40 और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 12 गेंदों पर 8 रन बनाए थे। लाबुशेन को चोटिल एश्टन एगर की जगह विश्व कप टीम में जगह मिली थी।

प्रदर्शन

लाबुशेन के वनडे करियर पर एक नजर 

लाबुशेन ने अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2020 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। उन्होंने अब तक खेले 43 वनडे की 41 पारियों में 37.21 की औसत और 86.22 की स्ट्राइक रेट से 1,451 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 124 रन है। उन्होंने 43 टेस्ट की 76 पारियों में 16 अर्धशतक और 11 शतक की बदौलत 3,789 रन और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2 रन बनाए हैं।