Page Loader
एडिलेड टेस्ट: यशस्वी जायसवाल को पहली गेंद पर आउट कर मिचेल स्टार्क ने बनाया ये रिकॉर्ड 
मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंद डाली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

एडिलेड टेस्ट: यशस्वी जायसवाल को पहली गेंद पर आउट कर मिचेल स्टार्क ने बनाया ये रिकॉर्ड 

Dec 06, 2024
10:35 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट का जोरदार आगाज हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद कंगारू टीम के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ स्टार्क ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट की पहली गेंद पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

रिकॉर्ड

स्टार्क ने इस खिलाड़ी की कर ली बराबरी 

स्टार्क ने टेस्ट करियर में 3 बल्लेबाजों को पहली गेंद पर आउट किया है। ये खिलाड़ी यशस्वी, रोरी बर्न्स और दिमुथ करुणारत्ने हैं। ये सभी खिलाड़ी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। स्टार्क ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज पेड्रो कोलिन्स की बराबरी की है। उन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में 3 बार पहली गेंद पर बल्लेबाज को आउट किया था। तीनों बार कोलिन्स ने 1 ही बल्लेबाज हन्नान सरकार को आउट किया था। सरकार बांग्लादेश के लिए खेलते थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें विकेट का वीडियो