ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: माहली बियर्डमैन ने डेब्यू वनडे में लिया 5 विकेट हॉल, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बनाते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह वनडे इतिहास में डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के महज दूसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले 1988 में टोनी डोडेमाइड ने यह ऐतिहासिक कारनामा किया था। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
विकेट
ऐसी रही बियर्डमैन की गेंदबाजी
महज 21 साल के बियर्डमैन ने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों के भीतर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान जो रूट (17), हैरी ब्रूक (1), जॉर्डन कॉक्स (2), सैम कर्रन (0) और लियाम डॉसन (0) उनके शिकार बने।
बियर्डमैन से पहले वनडे क्रिकेट में 17 गेंदबाज अपने डेब्यू मुकाबले में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी
MAHLI BEARDMAN GETS BROOK & ROOT ON HIS ODI DEBUT 🫡🔥 pic.twitter.com/63E9w2UFvb
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 13, 2026