NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत
    भारत ने WTC 2023-25 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत (तस्वीर:एक्स/@BCCI)

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 03, 2024
    09:14 am

    क्या है खबर?

    वेलिंग्टन में खेले गए 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 172 रन से हरा दिया।

    इस शिकस्त के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम शीर्ष पर पहुंच गई है।

    आइए WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    इस तरह से न्यूजीलैंड को मिली शिकस्त

    जीत के लिए मिले 369 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में 196 रन ही बना सकी। मेजबान टीम को सस्ते में समेटने में नाथन लियोन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 6 विकेट लिए।

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में कैमरून ग्रीन के शतक (174*) की बदौलत 383 रन बनाए थे और कीवी टीम 179 रन ही बना सकी थी।

    इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 164 रन बनाए थे।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर खिसका 

    न्यूजीलैंड की यह WTC 2023-25 की दूसरी हार है। कीवी टीम अब 60.00 प्रतिशत अंको के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

    उन्होंने इस चक्र में अब 3 जीत दर्ज की हुई है और कोई ड्रॉ नहीं खेला है।

    जीत दर्ज करने वाली कंगारू टीम की यह इस चक्र में 7वीं जीत है और उन्होंने 59.09 प्रतिशत अंको के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा है।

    ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में 3 टेस्ट हारे हैं और 1 ड्रॉ खेला है।

    भारत

    अंक तालिका में भारत शीर्ष पर पहुंचा

    न्यूजीलैंड की इस शिकस्त का भारतीय क्रिकेट टीम को सीधा फायदा पहुंचा है। भारतीय टीम अब शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

    भारत ने अब तक WTC 2023-25 में कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है। उनके अब 64.58 प्रतिशत अंक हो गए हैं।

    बता दें कि भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई हुई है।

    इंग्लैंड

    कैसी है इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति?

    इंग्लिश टीम ने इस चक्र में 8 में से 5 टेस्ट हारे हैं और सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है। फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 19.44 प्रतिशत अंक हैं।

    इस चक्र में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट जीते थे।

    इस चक्र में अब तक सिर्फ 1 जीत हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय 25.00 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर मौजूद है।

    अन्य टीमें

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

    बांग्लादेश ने अपने 2 में से 1 टेस्ट जीता है और वे चौथे स्थान पर हैं। अपने 5 में से 2 मैच जीत चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम 36.66 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

    वेस्टइंडीज ने इस चक्र में सिर्फ 1 टेस्ट जीता है। कैरेबियाई टीम 33.33 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है।

    श्रीलंकाई टीम ने मौजूदा चक्र में अपने दोनों टेस्ट हारे हैं और आखिरी 9वें स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    LIC ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, जानिए कैसे मिली यह उपलब्धि  भारतीय जीवन बीमा निगम
    क्यों शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में सौंपी गई है भारतीय टीम की कप्तानी? भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या सिनेमाघरों में पिटी सलमान खान की 'सिकंदर' OTT पर करेगी करिश्मा? सामने आई रिलीज तारीख सलमान खान
    हीरो एक्सपल्स 160 टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी, ये जानकारी आईं सामने  हीरो मोटोकॉर्प

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: रांची क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रेयस अय्यर ने पीठ में चोट बताकर बनाई रणजी ट्रॉफी से दूरी, NCA ने बताया फिट श्रेयस अय्यर
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, रॉबिन्सन को मौका इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    मार्कस स्टोइनिस न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन लगभग 1 साल रहेंगे क्रिकेट से दूर, पीठ की चोट बनी समस्या काइल जैमीसन
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, डेरिल मिचेल की हुई वापसी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 सीरीज की लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: ग्लेन मैक्सवेल का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: ट्रेंट बोल्ट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट

    टेस्ट क्रिकेट

    चौथा टेस्ट: कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने पूरे किए 4,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल पहले 8 टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, गावस्कर को पछाड़ा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, घर पर जीती लगातार 17वीं सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025